{"_id":"689ce9d20c80f7c4530dfc0e","slug":"we-will-raise-the-voice-of-the-people-by-taking-everyone-along-pradeep-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138208-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को साथ लेकर मजबूती से उठाएंगे जनता की आवाज : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को साथ लेकर मजबूती से उठाएंगे जनता की आवाज : प्रदीप
Thu, 14 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया। पार्टी
- फोटो : mathura
भिवानी। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि वे पार्टी में सभी को साथ लेकर काम करेंगे और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता किसी कारणवश पार्टी छोड़कर अन्य दलों में चले गए हैं उनसे संवाद कर उन्हें पुनः कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। गुलिया ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और संगठन पूरी तरह लोकतांत्रिक ढंग से कार्य करता है।
भिवानी पहुंचने पर रोहतक रोड स्थित पालुवास मोड़ के पास कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया, फूलमालाएं पहनाईं और लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रदीप गुलिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, वीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री राव दान सिंह, विधायक राजबीर फरटिया, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल का आभार व्यक्त किया।
गुलिया ने बताया कि हरियाणा में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जल्द ही खंड और मंडल स्तर पर संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष बाद कांग्रेस का संगठन फिर से मजबूती से खड़ा हो रहा है जिससे प्रदेश में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और 2029 में केंद्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि नए संगठन बनने के बाद कई पुराने कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया है जिनके खून में कांग्रेस बसती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा नियुक्त वरिष्ठ नेताओं ने जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और राज्य के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श कर निर्णय लिए ताकि संगठन मजबूती से जनता की आवाज बन सके। इस मौके पर कांग्रेस नेता धीरज सिंह, सरपंच जयभगवान, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, डॉ. फूल सिंह धनाना और विक्रम आदित्य नीमड़ीवाली मौजूद रहे।