{"_id":"67cf254b1008d950f101e7ae","slug":"we-want-to-make-the-country-developed-by-2047-we-will-get-babas-blessings-mp-dharamvir-singh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131161-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"2047 तक हम विकसित देश बनाना चाहते हैं, बाबा का आशीर्वाद मिलेगा : सांसद धर्मवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2047 तक हम विकसित देश बनाना चाहते हैं, बाबा का आशीर्वाद मिलेगा : सांसद धर्मवीर सिंह
Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
श्याम बाबा के जयकारों के साथ ध्वजा यात्रा में भाग लेते विधायक व अन्य लोग।
भिवानी। बीटीएम चौक स्थित श्रीश्याम मंदिर की ओर से नवनिर्मित भव्य श्याम तोरण द्वार भिवानी धाम का उद्घाटन समारोह रविवार देर हुआ। छोटी काशी में खाटू श्याम की तर्ज पर बने भव्य श्याम तोरण द्वार का उद्घाटन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया। समारोह की अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ ने की तथा समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना, पार्षद मनीष गुरेजा, राकेश कटारिया, बिल्लू कुंगडिया, धर्मबीर नेहरा थे।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि खाटू श्याम के भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और इस आस्था के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का सपना पूरा अवश्य होगा और श्याम बाबा का आशीर्वाद मिलेगा l
उन्होंने यह भी कहा कि समाज की जैसी-जैसे आस्था खाटू श्याम में बढ़ रही है वैसे-वैसे समाज से हर तरह की त्रुटियां खत्म हो रही हैं। विधायक घनश्याम सर्राफ ने तोरण द्वार के नजदीक पार्क में श्याम बगीची के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये अनुदान राशि की घोषणा की।
विज्ञापन
चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि विधायक के नेतृत्व में भक्तों की आस्था देखते हुए श्याम बगीची के साथ-साथ पूरे भिवानी का गौरव और गरिमा बढ़ाने के लिए योजना के तहत द्वारों का निर्माण करवाया जाएगा। उद्घाटन से पूर्व श्रीश्याम मंदिर चिरंजीव कॉलोनी से श्याम ध्वजा यात्रा का शुभारंभ हुआ।
यह यात्रा चिरंजीव कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, विजय नगर व रामनगर कॉलोनी आदि से होते हुए बीटीएम चौक पर पहुंचकर श्याम तोरण द्वार के उद्घाटन का साक्षी बनी। श्याम भक्तों ने गाजे-बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशी मनाई।
संस्था के संस्थापक घनश्याम शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीभगवान वशिष्ठ, नरोतम बागडी, ऋषि शर्मा, सुनील गोयल, प्रोफेसर सुरेंद्र कौशिक, शिव भगवान वशिष्ठ, शिवकुमार गुप्ता, सिल्क राम शर्मा, सुशील सरदाना, मनोज शर्मा, नरेश अरोड़ा, विजय गोयल उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।