फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   We should respect our mother tongue: Registrar

हम अपनी मातृभाषा का सम्मान करें : कुलसचिव

Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
We should respect our mother tongue: Registrar
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुलसचिव भावना शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम अपनी मातृभाषा का सम्मान करें एवं पूर्णतया गर्व की अनुभूति करें। हमारी मातृभाषा हमारी संस्कृति की धारा है। मातृभाषा हिंदी हमारे राष्ट्र की पहचान है।आज की इस कार्यशाला से कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने हिंदी विभाग द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि देश की आजादी में मातृभाषा का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मातृभाषा हिंदी में हमें अपनत्व की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

बतौर विशिष्ट वक्ता पूर्व प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य ने मातृभाषा हिंदी की विशेषता एवं इसके महत्व पर विस्तृत विचार रखे।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. धर्मवीर द्वारा लिखित विश्वविद्यालय की ऐच्छिक विषय की पाठ्य पुस्तक चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास पुस्तक का विमोचन कुलसचिव व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने किया। सांयकालीन सत्र में कर्मचारियों के लिए कार्यालयी कार्यों में मातृभाषा हिंदी का प्रयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में डीन प्रो. विपिन कुमार जैन, विभागाध्यक्ष डॉ. लखा सिंह की मौजूदगी में सांयकालीन सत्र में बतौर वक्ता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार के वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रदीप कुमार ने शिरकत की।

इस अवसर पर डॉ. स्नेहलता, डॉ. सुशीला आर्या, डॉ. दीपक कुमारी, डॉ. महक, प्राध्यापक धर्मवीर, डॉ. आकाशदीप व मनीषा सहित अनेक गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed