फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   way close, street lights, problam, bhiwani

रास्ता बंद तो कहीं नहीं जलीं स्ट्रीट लाइटें

Mon, 11 Jul 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 11 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
अफसरों की लापरवाही और लेटलतीफी आमजन पर भारी पड़ रही है। शहर के दिनोद गेट पर बरसाती मौसम शुरू होने से पहले जल निकासी योजना पूरी हो जानी थी, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी की वजह से आज भी काम अधर में लटका है। इस योजना का शिलान्यास खुद महकमे के मंत्री घनश्याम सर्राफ ने रखा था, तब अफसरों का यह हाल है। बरसात की वजह से काम बीच में रुका है, इलाके के करीब पांच हजार लोग परेशान हैं। दूसरा मामला राजीव कॉलोनी का है। यहां साल भर पहले 16 नई स्ट्रीट लाइट लगाई थी। अफसर इतने बेपरवाह हैं कि ट्रायल के बाद एक बार भी लाइट जली ही नहीं। नारेबाजी करके लोगों ने रविवार को विरोध जताया।  ऐसा ही हाल चांग का है। बार-बार चेताने के बावजूद गंदे पानी निकासी की यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब हाल यह है कि शनिवार को हुई बरसात के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिजली कनेक्शन नहीं होने की बात मोटरें नहीं चलने की बात कह रहे है तो बिजली निगम अधिकारी जल्द कनेक्शन देने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे है। अफसरों की सुस्ती का आलम यह रहा कि जन निकासी योजना पर मई माह में कागजी कार्रवाई की गई और बरसात शुरू होने के समय जून माह में विभाग अधिकारियों ने लाइन डलवाने का काम शुरू करवाया। यहां भी कहा गया कि एक महीने में लाइन डाल दी जाएगी। मगर डेढ़ महीना बीतने को है। पाइप डालने के लिए की गई खुदाई में पानी भर गया है और रास्ता पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद है। आसपास मिट्टी फैलने से कीचड़ ही कीचड़ है। विभागीय अधिकारियों की लेट-लतीफी के कारण आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले पांच हजार लोग परेशान हैं। इनके अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लेटलतीफी : सजा भुगत रहे पांच हजार लोग
भिवानी। बरसों से जलभराव से सबसे ज्यादा परेशान इलाका माना जाने वाला खाखी बाबा मंदिर इलाके के लोगों की किस्मत इस बार भी नहीं बदली। गत मार्च महीने में जन स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया था कि इस बरसात में इलाके के लोगों को दिक्कत नहीं आने देंगे, लेकिन अफसरों ने मंत्री के प्रयासों पर पलीता लगा दिया। एक तो देरी से काम शुरू हुआ। शुरू होने के बावजूद अफसर सुस्त रहे। नतीजा, बरसात शुरू हो गई और प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों का रास्ता बंद है। कीचड़ में आवाजाही को विवश हैं। यदि मार्च में मंत्री की घोषणा के फौरन बाद काम शुरू हो जाता तो शायद लोग परेशानी से बच जाते।
विज्ञापन



लापरवाही : 16 स्ट्रीट लाइटों को है जलने का इंतजार
भिवानी। एक साल पहले 16 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई। टेस्टिंग के लिए इन्हें जलाया गया और ये जल भी गई। लोगों की उम्मीद हुई कि अब रात में उनकी गलियां भी जगमगाएंगी। मगर टेस्टिंग के बाद पिछले एक साल से स्ट्रीट लाइटें शो पीस बनकर रह गई। अंधेरे के कारण हो रहे हादसों से परेशान लोग रविवार को सड़क पर उतरे और एकत्रित होकर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द लाइटें जलाने की व्यवस्था नहीं की तो कड़ा कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन पर हर रोज हजारों लोग जाते है। सभी को राजीव कॉलोनी के पास से ही गुजरना पड़ता है। सिटी स्टेशन को जोड़ने वाली राजीव कालोनी में वर्षो बाद लगी स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद  अंधेरा है।  सालभर पहले यहां 16 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गई। टेस्टिंग में भी पास हो गई मगर अब लाइट क्यों नहीं जल रही इसका जवाब किसी के पास नहीं। कालोनीवासी का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के अलावा उपायुक्त को भी तीन दफा  समस्या से अवगत करवाया मगर लाइटें आज तक नहीं जली। स्ट्रीट लाइट किल्लत के चलते सड़क पर उतर राजीव कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द से जल्द इन स्ट्रीट लाइटों को सुचारू कराने की मांग की। रोष जताने वालो में रिसालदार कर्णसिंह प्रधान राजीव कालोनी,इंद्रपाल सिंह, रामअवतार सिंह, सुरेश कुमार,जयकुमारी, गीता देवी, गुडड़ी,जोगेंद्र आदि मौजूद रहे।


बद इंतजामी : घरों में घुसा बरसाती पानी
चांग। गांव चांग में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण अनेक घरों में पानी घुस गया। यहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मोटरों के लिए बिजली कनेक्शन नहीं होने की बात कह रहे हैं तो बिजली अधिकारी जल्द कनेक्शन देने की। दोनों विभागों के बीच ग्रामीण पिस रहे हैं।  शनिवार देर शाम आई तेज बरसात के कारण कई वार्डों के मकानों में पानी घुस गया। मकानों में पानी घुसने के कारण न केवल घरेलू सामान खराब हो रहा है वहीं ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चांग के वार्ड 18 में स्थित तालाब ओवरफलो होने के कारण आसपास के करीब 50 मकानों के दरवाजे तक भारी मात्रा में गंदा पानी जमा हो गया। वार्ड 18 निवासी रमेश शर्मा, अमित, किस्मत ग्रेवाल, जयपाल ने बताया कि बरसात के कारण तालाब ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी अब घरों में घुस रहा है। बरसाती मौसम में हर वर्ष गलियों में भारी मात्रा में पानी भर जाता है। गांव चांग के वार्ड एक, दो, 17, 19 व 20 हालात ज्यादा बदतर हैं।


अफसर नहीं हैं संजीदा
जनता की समस्या के समाधान के लिए अफसर कितने संजीदा हैं, यह देखना है तो जरा बिजली और सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सुन लीजिए। बिजली विभाग के जेई पवन का कहना है कि गांव चांग में पानी की निकासी के लिए बिजली कनेक्शन करने के लिए तार भेज दी गई है। पाइप डलते ही कनेक्शन कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, सिंचाई विभाग के जेई पुष्पेंद्र का कहना है कि गांव चांग में पानी निकासी करने के लिए तीन दिन पहले पाइप व मोटर भेजी जा चुकी है, स्टाफ की कमी की वजह से लाइन बिछाई नहीं गई है। सोमवार को लाइन बिछा दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed