फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waterlogging is happening on the railway station road in Sohansara

Bhiwani News: सोहांसरा में रेलवे स्टेशन मार्ग पर हो रहा जलभराव

Tue, 27 May 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging is happening on the railway station road in Sohansara
गांव सोहांसरा में सड़क के गड्ढों में जमा गंदा पानी को  दिखाते ग्रामीण। 
लोहारू। सोहांसरा में रेलवे स्टेशन मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इसके कारण पैदल तो दूर यहां से वाहनों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सरपंच राजकुमार के अनुसार इस मार्ग के सुधार को लेकर 56 लाख रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया गया था। लेकिन ठेकेदार और संबंधित विभाग की कथित लापरवाही के कारण नाले का निर्माण कार्य अधर में पड़ा और लोग परेशानी झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस कई महीनों से लंबित समस्या का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की है।

ग्रामीण सुमित शर्मा, राकेश, सुखबीर सिंह, बलवान सिंह, संदीप डैला, रामफल, ईश्वर, चंद्रभान, सुनील और विनोद ने बताया कि सोहांसरा इसी मार्ग से रेलवे स्टेशन, आजमपुर और लोहारू शहर को मार्ग जाता है। एक तरफ तो यह मार्ग बिल्कुल टूटा पड़ा है और ऊपर से गांव का सारा गंदा पानी इन गड्ढों में जमा हो जाता है। इसके कारण यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सोहांसरा में इस कार्य का टेंडर हो चुका है, लेकिन ठेकेदार को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। इस कारण कार्य रुका हुआ है। नाले का निर्माण पंचायत की ओर से कराया जाएगा। ठेकेदार को कार्य दोबारा शुरू करने के लिए नोटिस जारी कर दो दिन का समय दिया गया है। यदि निर्धारित समय में कार्य प्रारंभ नहीं होता है, तो ठेकेदार का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed