{"_id":"6684487e4498933a390936d7","slug":"waterlogging-at-many-places-in-the-city-even-after-24-hours-due-to-lack-of-drainage-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-119537-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निकासी नहीं होने से 24 घंटे बाद भी शहर में कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निकासी नहीं होने से 24 घंटे बाद भी शहर में कई जगह जलभराव
Wed, 03 Jul 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 03 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। रविवार रात और सोमवार सुबह हुई बारिश के 24 घंटे बाद भी शहर के हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल और दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। क्योंकि पानी जमा होने से गड्ढे और खुले मैनहोल दिखाई नहीं देते। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है।
बता दें कि बारिश के बाद से साई के साथ वाली गली, नेहरू पार्क के सामने, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के मैदान, जिला जेल के सामने समेत कई जगहों पर पानी जमा है। इसकी नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग अभी तक निकासी नहीं करवा पाया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अमर उजाला ने उठाया था प्रमुखता से मुद्दा
मानसून के आगाज को देखते हुए अमर उजाला ने शहर में नालों की सफाई से संबंधित मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद भी प्रशासन ने इस पर गंभीरता से कार्य नहीं किया। बाजारों में ज्यादातर नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। कई बार नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। इसके कारण दुकानदारों को अपनी दुकान खोलने का भी रास्ता नहीं मिलता है। एक सप्ताह पहले साफ किए गए नाले फिर से गंदगी से अट चुके हैं। दो दिन पहले हुई हल्की बारिश में ही बाजारों में पानी भर गया था।
विज्ञापन
दावे नहीं हुए पूरे
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा सुनील कुमार रंगा ने कहा था कि बरसाती नालों की सफाई का काम बारिश से पहले ही शुरू किया जा चुका है। अधिकांश जगहों पर सफाई भी हो चुकी है। इसके अलावा मुख्य सीवर लाइनों को भी साफ किया जा रहा है। लेकिन बारिश के 24 घंटे बीतने के बाद भी शहर में कई जगहों से पानी की निकासी नहीं होने अव्यवस्था दर्शाता है।