फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water reached, 97 tank, water supply

शहरी जलघरों सहित 97 टैंकों तक पहुंचा नहरी पानी

Sun, 02 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
water reached, 97 tank, water supply
भिवानी। मई माह की तपिश भरी गर्मी में लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए नहरों में अब पानी की स्थिति पहले से कुछ बेहतर हुई है। शहरी दायरे के जलघरों सहित 97 वाटर टैंकों तक नहरी पानी पहुंचा है। सुंदर नहर में इस समय 909 क्यूसेक, जुई नहर में 500 क्यूसेक व मिताथल में 351 क्यूसेक पानी पहुंचा है। हालांकि जुई नहर में मांग के मुकाबले आधा पानी ही चल रहा है, जबकि सुंदर और मिताथल में डिमांड के अनुसार अब पानी की स्थिति ठीक है। अब शहरी जलघरों को लगातार 13 मई तक नहरी पानी मिलेगा। जिससे शहर में पीने के पानी की कोई कमी नहीं बनेगी और टैंक भी लबालब होंगे।
विज्ञापन

सुंदर ग्रुप की नहरों में 29 मई की रात से ही नहरी पानी चल रहा है। हालांकि शुरुआत में काफी कम पानी नहरों में पहुंचा था, मगर अब धीरे धीरे स्थिति बेहतर हुई है। यमुना में इस समय पानी का बहाव 2225 क्यूसेक बना हुआ है। जिससे मोहला हेड से मुनक हेड तक पानी की स्थिति को बेहतर करने के लिए अन्य कैनाल से भी पानी पहुंच रहा है। सुंदर नहर में 950 क्यूसेक पानी की मांग के अनुसार 909 क्यूसेक पानी चल रहा है। इसी तरह जुई नहर में 900 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई थी, इसके मुकाबले करीब 500 क्यूसेक पानी फिलहाल चल रहा है। इसी तरह मिताथल फीडर में भी 380 क्यूसेक पानी की डिमांड थी, जबकि 351 क्यूसेक पानी चल रहा है। सुंदर ग्रुप की नहरों में मोहला हेड से 2230 क्यूसेक पानी की डिमांड थी, जिसके मुकाबले फिलहाल 1671 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन

पानी चोरी के लिए हो रही मॉनिटरिंग
सिंचाई विभाग गर्मी के मौसम में नहरी पानी को अंतिम छोर तक लगने वाले गांवों के जलघर के वाटर टैंकों को भरने व जरूरत के अनुसार जोहड़ों तक पानी की आपूर्ति देने में जुटा है। इसके लिए नहरों में बीच रास्ते में ही नहरी पानी चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने में जुटा है। इसके लिए विभाग के तकनीकी कर्मचारी लगातार नहरों में पानी चलने के दौरान मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। नहरी पानी चोरी के केस भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मई तक मिले नहरी पानी तो अगले 15 दिन तक चलेगा आपूर्ति का काम
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की मानें तो 15 मई तक अगर पर्याप्त नहरी पानी मिलता है तो टैंक भरना संभव होंगे। जिसके बाद अगले 15 दिनों तक शहरी दायरे की पेयजल आपूर्ति का काम चलेगा। अगर नहरों में पानी पहले बंद हुआ तो मई माह के अंतिम सप्ताह में जल संकट गहरा सकता है।
कोरोना में बढ़ी पानी की जरूरत, कंटेनमेंट जोन में पानी की आपूर्ति को बना रहे बेहतर
कोरोना का संक्रमण बढ़ा है तो इसमें गर्मी और संक्रमण बचाव से पानी की जरूरत भी बढ़ी हैं। बार बार हाथ धोने की हिदायतों से पानी की मांग भी बढ़ गई है वहीं गर्मी में लोगों की पेयजल जरूरतों में भी इजाफा हुआ है। इसी के साथ शहर के अंदर कई जगह कंटेनमेंट जोन बने हैं, उनमें भी पानी की स्थिति बेहतर किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वर्जन:::
निनान जलघर में अभी नहरी पानी नहीं छोड़ा गया है। जबकि जुई नहर से डाबर कॉलोनी के वाटर टैंक और पुराना जलघर के टैंक भरे जा रहे हैं। फिलहाल जुई नहर में पानी का स्तर काफी कम हैं, इस वजह से टैंकों तक भी पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। पूरे शहर में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति दी जा रही है।

-प्रवीन जांगड़ा एसडीओ शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
वर्जन:::
नहरों में पानी की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। शहरी दायरे के वाटर टैंकों के साथ साथ जिले भर में 97 जलघर टैंकों को नहरी पानी की आपूर्त्ति दी जा रही है। पांच मई तक सुंदर में पानी चलेगा। इसके बाद छह मई से निंगाना फीडर में पानी आएगा। जो आठ दिन तक चलेगा। हमारा प्रयास है गर्मी के मौसम में सभी जलघरों को भरा जाए और बीच रास्ते नहरी पानी चोरी रोकने के लिए भी मॉनिटरिंग की जा रही है।
- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed