फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   water overflow, road, protest

खुले नाले पर अवैध बना डाले चबूतरे, नहीं हो रही सफाई, लोग परेशान

Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
water overflow, road, protest
सराय चोपटा शिक्षामार्ग पर बरसाती नालो के ओवरफ्लो होने के चलते प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद न्य - फोटो : Bhiwani
शहर के सराय चौपटा से दिनोद गेट की तरफ जाने वाले शिक्षा मार्ग के बरसाती नाले ओवरफ्लो कर रहे हैं। इनका गंदा पानी शिक्षा मार्ग की मुख्य सड़क पर ही जमा हो रहा है। इससे परेशान दुकानदारों ने वीरवार सुबह जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

वार्ड 23 के पार्षद राजकुमार ने नाले की साफ सफाई कराने के लिए इस पर बने अवैध चबूतरों को हटाए जाने की मांग उठाई। वहीं दुकानदारों का आरोप है कि बरसाती नाला गंदगी से ठसाठस भरा है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सर्दियों के मौसम में ये हाल है तो बारिश के दिनों में उनका क्या होगा। जिला प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जता रहे शिक्षा मार्ग के दुकानदार राजेंद्र, बीरू, कुकी, प्रमोद, नवरत्न, अनिकेत ने बताया कि शिक्षा मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ बरसाती नाले बने हुए हैं। इन बरसाती नालों के आगे फुटपाथ पर कुछ दुकानदारों ने अवैध रूप से चबूतरे बना रखे हैं। जिस वजह से नाले की साफ सफाई भी संभव नहीं है। नाले अब ओवरफ्लो कर रहे हैं, और गंदा पानी सड़क पर ही फैला रहा है। इससे ग्राहक भी दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं। गंदे पानी की निकासी न होने से उनका कारोबार ठप हो गया है। वहीं इलाके में बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

दुकानों के आगे बने बरसाती नाले को कुछ दुकानदारों ने कवर कर लिया है। जिस वजह से इनकी सफाई नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई से पहले अवैध चबूतरे तोड़े जाएं, इसी के बाद यहां नालों में पानी की निकासी संभव होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजकुमार, पार्षद वार्ड 23 भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed