फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water motors stolen from Bohal water house

Bhiwani News: बोहल के जलघर से पानी की मोटरें चोरी, पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Tue, 27 Feb 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Water motors stolen from Bohal water house
बवानीखेड़ा भिवानी में इसी जगह से चोरी कर खोली गई मोटर।  
बवानीखेड़ा। खंड के गांव बोहल में रात को चोरों ने जल घर में लगी सभी मोटर और पंप सेट चोरी कर लिए। इस कारण सोमवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। विभागीय जेई अरविंद कुमार ने बवानीखेड़ा पुलिस को मोटर चोरी की शिकायत दी।
विज्ञापन

विभाग का बेलदार बेलदार सुशील सोमवार सुबह आठ बजे मौके पर पहुंचा तो उसे जलघर का ताला टूटा मिला। देखा कि जलघर के सभी पंप सेट चोरी हो गए थे। बेलदार ने घटना की सूचना विभागीय जेई अरविंद को दी। सभी मोटर और पंप सेट चोरी होने के कारण गांव में पानी की आपूर्ति सुबह नहीं हुई।
विज्ञापन

चोर जलघर में रखी लाखों रुपये की 40 एचपी, 12 एचपी की एक-एक और 10 एचपी की दो मोटरों सहित पंप सेट चोरी कर ले गए है। चोरों ने मोटरों के अलावा वायरिंग को भी नहीं बख्शा। मोटरों की वायरिंग को स्टार्टर के साथ सटाकर काटा गया है। गांव बोहल के सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ने बताया कि जलघर में एक पक्का और तीन कच्चे कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के लिए कोई चौकीदार या कर्मचारी जलघर में तैनात नहीं है। जलघर में मिनी ट्रक के टायरों के निशान बने हैं। गांव जमालपुर में लगे सीसीटीवी में रात करीब एक बजे मोटर लेकर जाता एक मिनी ट्रक दिखा है लेकिन ट्रक का नंबर नहीं दिखा।


चोरी की शिकायत एसडीओ के माध्यम से पुलिस को दी गई है और वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मोटर लगा कर गांव में पानी आपूर्ति बहाल कर दी गई है। -अरविंद कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed