{"_id":"60aaa4538ebc3edcb51b8088","slug":"water-crisis-tank-empty-people-problam-bhiwani-news-rtk609766440","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने जलघर के वाटर टैंक सूखे, डाबर व निनान में भी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने जलघर के वाटर टैंक सूखे, डाबर व निनान में भी किल्लत
विज्ञापन
भिवानी। पुराने जलघर के सभी वाटर टैंक सूख चुके हैं। डाबर कॉलोनी और निनान जलघर के वाटर टैंकों की हालत भी पतली है। ऐसे में पूरे शहर को आगामी 15 दिनों तक पेयजल किल्लत झेलनी पड़ेगी। पांच मई को नहरों में पानी बंद हो गया था। महम रोड पुराने जलघर में दो टैंकों का निर्माण कार्य चलने की वजह से पर्याप्त भंडारण नहीं हो पाया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सात मई तक नहरों में पानी पहुंच जाएगा। जबकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी 15 जून तक जलघरों को नहरी पानी मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
मई माह की गर्मी और कोरोना संक्रमण की वजह से लगे लॉकडाउन में घरों के अंदर बंद लोगों के लिए पेयजल किल्लत झेलना सबसे बड़ी परेशानी होगी, क्योंकि पानी के लिए वे इधर उधर भी नहीं जा पाएंगे। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के सामने भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति बड़ी चुनौती है। महम रोड स्थित जलघर में पानी भंडारण के लिए सिर्फ चार से पांच टैंक हैं, जबकि दो बड़े टैंकों को तोड़कर एक बड़ा टैंक बनाने का काम चल रहा है। यहां पर एक बार नहरी पानी मिलने पर टैंक फुल होने पर इनसे सिर्फ दस दिन तक ही सप्लाई में काम चल सकता है। यहां पर नहरों में पांच मई को पानी बंद हुआ था और 20 मई तक आते आते ही टैंक सूख गए। डाबर कॉलोनी में भी टैंकों के अंदर एक तिहाई पानी ही बचा है। जबकि निनान जलघर की हालत डाबर कॉलोनी से थोड़ी बेहतर बताई जा रही है।
मार्च तक पूरा होना था टैंकों के निर्माण का काम
महम रोड स्थित पुराने जलघर में चल रहे वाटर टैंकों का निर्माण का काम मार्च माह तक पूरा होना था, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अप्रैल माह तक इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम धीमा रहा। यही वजह है कि अब टैंक निर्माण के लिए अगले साल अप्रैल तक भी इंतजार करना पड़ सकता है। इन दोनों टैंकों के निर्माण के बगैर पुराना जलघर की पानी भंडारण क्षमता भी नाममात्र है।
विज्ञापन
वर्जन:::
पुराना जलघर के वाटर टैंक सूख चुके हैं, निनान जलघर से पानी लेकर पुराने शहर के अंदर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा रही है। हमें उम्मीद है कि 15 मई तक नहरी पानी मिलेगा। तब तक पूरे शहर में पानी की आपूर्ति करना कठिन है। फिलहाल शहर में पानी की कोई राशनिंग नहीं की गई है।
- प्रवीण जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
वर्जन:::
पांच मई को नहरों में पानी बंद हुआ था। फिलहाल जेएलएन में दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी की नहरों में पानी चल रहा है। 32 दिन बाद ही नहरों में पानी आता है, उम्मीद है कि सात मई तक नहरों में पानी पहुंचे। इस बार भी 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी है। हमारी प्राथमिकता सभी जलघरों के टैंकों को भरने की रहेगी।
- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।