{"_id":"60c7a6b08ebc3ed48e59ba6a","slug":"water-crisis-people-protest-demanding-pure-water-bhiwani-news-rtk6129996177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद को तरसे तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद को तरसे तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति पर बरसे
विज्ञापन
भिवानी। जून की गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। गर्मी में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। उपायुक्त द्वारा गोद लिए गांव मिताथल में भी ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे हैं। वहीं सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर वार्ड 24 के पार्षद ने भी वार्डवासियों के लिए पीने का पानी मांगा। शहर की कई अन्य कॉलोनियों में भी पीने का गंभीर संकट बना है।
गांव मिताथल के ग्रामीणों ने बताया कि उपायुक्त ने उनका गांव गोद लिया हुआ है। गर्मी के मौसम में गांव में पीने की पानी नहीं है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं व संत शिरोमणी गुरु रविदास बस्ती के लोगों ने एकत्रित होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध जताते हुए महिला किरण बाला, ममता, सावित्री, कमलेेश, चंदो देवी, कलावती, बाला देवी, सरला, सूरजमुखी, छोटो देवी, बिमला देवी, गीता देवी, सुशीला देवी, बबली देवी, अनीता उर्फ कबूतरी, पूर्व पंच कर्णसिंह, रमेश, राकेश सुरेंद्र, मिंटू, सत्यवान व रूपकलां ने कहा कि गांव में दो माह से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। जिसके कारण उनके घरों में उन्हें व पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे।
निवर्तमान सरपंच निर्मला व समाजसेवी भीष्म सिवाच ने कहा कि गांव में पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, इसके बारे में जिला प्रशासन को ग्राम पंचायत द्वारा अनेक बार पत्र लिखा जा चुका है। उपायुक्त ने इसका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन भी दिया था। प्रशासन द्वारा जलघर के टैंकों में नहर से सीधा पानी डालने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की हुई। उन्होंने बताया कि जिन गलियों में नई लाइन बिछाई गई है उन गलियों में पुरानी लाइन को बंद कर दिया और विभाग व ठेकेदार ने नई लाइन को चालु नहीं किया है, इसके बारे में भी उन्होंने विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार को सूचित किया जा चुका है। मगर वे कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड 24 के पार्षद ने लघु सचिवालय के बाहर डाला डेरा, प्रशासन से मांगा पीने का पानी
शहर के वार्ड 24 से लगातार 35 वर्षों से पार्षद गोबिंदराम शर्मा (बिल्लू बादशाह) ने सोमवार को अपने वार्ड में पेयजल संकट व सीवर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया। क्षेत्र के लोगों के साथ उपायुक्त को भी पार्षद ने मांग पत्र सौंपा।
पार्षद गोबिंदराम शर्मा (बिल्लू बादशाह) ने बताया की वार्ड की सीवर और पानी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, इस संबंध में उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर इन समस्याओ के समाधान के बारे में बातचीत की परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त से मांग की की डाबर वाटर वक्र्स-2 व दादरी रोड बूस्टर को हॉटलाइन से जोड़ा जाए। इस हॉटलाइन संबंधित सभी लाइने पहले ही डाली जा चुकी हैं, परन्तु विभाग के ढीले रवैये की वजह से अबतक उस कनेक्शन को चालु नहीं किया गया। इस मौके पर प्रीतम पैमान, मनीष, अशोक जांगड़ा , निखिल, रमेश प्रजापत, मोनू, रामकिशन, पियूष, नरेश, सुमित कुमार उपस्थित थे।
गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर किया महिलाओं ने प्रदर्शन
शहर के कृष्णा कॉलोनी जवाहर नगर में गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नियमित पानी की आपूर्ति की मांग की।
गंदे पानी की आपूर्ति से आक्रोशित कृष्णा कॉलोनी के जवाहर नगर कॉलोनी वासी आशा, सुनीता, मोनिका, मधु, संजू, प्रकाश, सुनील ने बताया कि पिछले एक माह से क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। काफी बार अधिकारियों को भी अवगत कराया, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की वजह से क्षेत्र में बीमारियों का संक्रमण का खतरा भी बना है। वहीं गंदे पानी के सेवन से पेट दर्द व वायरल बुखार के मामले भी सामने आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या समाधान किए जाने की मांग की है।
वर्जन:::
पूरे शहर में नियमित पानी की आपूर्ति की जा रही हैं। जहां से भी पीने के पानी संबंधी कोई शिकायत मिलती हैं, उस पर तुरंत संज्ञान लिया जा रहा है। हमारी प्राथमिकता सभी लोगों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।
- बलविंद्र नैन, कार्यकारी अभियंता शहरी पेयजल शाखा।