{"_id":"6169dc5e704dbd4f3627e489","slug":"wardbandi-in-bhiwani-expansion-of-city-limits-fixed-limit-of-wards-public-facilities-will-reach-35-unauthorized-colonies-bhiwani-news-hsr614519331","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में वार्डबंदी : शहर की सीमाओं का विस्तार, वार्डों की तय की हद, 35 अनधिकृत कॉलोनियों तक पहुंचेंगी जनसुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में वार्डबंदी : शहर की सीमाओं का विस्तार, वार्डों की तय की हद, 35 अनधिकृत कॉलोनियों तक पहुंचेंगी जनसुविधाएं
विज्ञापन
भिवानी शहर का दृश्य।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद की हद अब आसपास के गांवों तक हो जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने वार्डबंदी की सीमाओं के निर्धारण को लेकर अधिसूची जारी कर दी है। अब भिवानी नगर परिषद का दायरा हांसी रोड के तिगड़ाना मोड़, रोहतक रोड के हुन्नामल प्याऊ, कोंट रोड पर डॉग फार्म तक पहुंच जाएगा।
इतना ही नहीं लोहारू रोड की उत्तमनगर कॉलोनी से आगे की हद भी अब नप के दायरे में आएगी। शहरी विकास एवं निकाय विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूची पर दस दिन तक शहरवासी आपत्ति और दावे भी दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद शहर की करीब 35 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों में भी जनसुविधाओं का रास्ता साफ हो जाएगा, जिनके अंदर अब शहरी वार्डों की तर्ज पर विकास कार्य संभव हो पाएंगे।
नगर परिषद ने हाल ही में शहर के अंदर वार्डबंदी को लेकर नए सिरे से सर्वेक्षण का कार्य कराया था। सर्वेक्षण के दौरान शहर की आबादी करीब ढाई लाख तक आंकी गई थी। इसके बाद सभी वार्डों की हद भी बढ़ गई और कई अनधिकृत कॉलोनियों के अंदर रहने वाले लोगों को भी अब शहरी आबादी में गिना जाने लगा। इसी के साथ शहर के 31 वार्डों में भी वोटरों के समीकरण बदल गए, क्योंकि पुराने वार्डों के अंदर भी नई वार्डबंदी में कई कॉलोनियों को एक-दूसरे में तोड़ा और जोड़ा गया है। पिछले दस सालों के दौरान शहर से बाहर करीब 35 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियां आबाद हो गईं, जिनमें आज तक जनसुविधाएं नहीं पहुंची हैं। अब नई वार्डबंदी में शहरी हिस्से में इन्हें शामिल कर लिया गया है। जिसके बाद इन कॉलोनियों के लोगों को बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य जनसुविधाएं मुहैया कराना आसान होगा।
विज्ञापन
दावे-आपत्ति के बाद जारी होगी अंतिम सूची
नई वार्डबंदी की सीमा निर्धारित की गई है। इस पर दस दिन तक उपायुक्त के माध्यम से दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। इसके बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। शहरी दायरे के बाहर की अधिकतर कॉलोनियां अब शहर में शामिल हो गई हैं।
- संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
ये हैं वार्डों में कॉलोनियों की स्थिति
वार्ड एक
जूई नहर से तिगड़ाना मोड़ तक, सेक्टर-13 का जलघर, रेलवे लाइन से सहारा बॉक्सिंग एकेडमी तक, मिलन वाटिका के मुख्य गेट तक, मिलन वाटिका से सेक्टर-13 की बाउंड्रीवाल तक, भिवानी शिक्षा बोर्ड के आसपास, हांसी-भिवानी रेलवे लाइन के साथ-साथ तोशाम बाईपास पार इलाका शामिल किया है।
वार्ड दो
मिलन वाटिका से सिटी स्टेशन रोड तक, सिटी स्टेशन रोड से चंद्रशेखर चौक तक, सीवरेज शिकायत केंद्र तक, सीआईडी कार्यालय तक, कृषि विज्ञान केंद्र तक, पुरानी पुलिस लाइन के दक्षिणी पूर्वी कोने तक, पुरानी पुलिस लाइन की पूर्वी कोने से शिक्षा बोर्ड के दक्षिणी पूर्वी कोने तक, बंसीलाल पॉलीटेक्निक से सेक्टर-13 तक, सेक्टर 13 से मिलन वाटिका तक दायरा शामिल है।
वार्ड तीन
तिगड़ाना-भिवानी रोड से आरंभ होकर भिवानी-महम रोड तक, भिवानी पालुवास रोड तक, न्यू विद्या विहार कॉलोनी रोड तक, भिवानी महम रोड तक, लठियावाली जोहड़ी क्षेत्र की कॉलोनियां सहित सेक्टर 23 का कुछ हिस्सा शामिल है। भगत सिंह चौक तक, सिटी स्टेशन रोड के साथ-साथ मैन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के कोने तक। तिगड़ाना रोड से सहारा बॉक्सिंग अकेडमी तक, रेलवे लाइन पार करते हुए सेक्टर 13 के जलघर तक।
वार्ड चार
भगत सिंह चौक से आरके केमिकल शॉप तक, लठियावाला जोहड़ कॉलोनी, महाराणा प्रताप कन्या महाविद्यालय, हरियाणा योग आयुर्वेदिक अस्पताल महम रोड तक, न्यू विद्या विहार कॉलोनी रोड तक, पालुवास मोड़ तक, पब्लिक हेल्थ का सर्कल आफिस से सिटी रोड चिड़ियाघर के दक्षिणी पश्चिमी कोने तक, सिटी स्टेशन रोड से भगत सिंह चौक तक।
वार्ड पांच
हीरो एजेंसी से आरंभ होकर भिवानी पालुवास रोड तक, पालुवास रोड से राजकीय उच्च विद्यालय पालुवास, भिवानी रोहतक मार्ग पर गीत धर्मकांटा तक, रोहतक भिवानी मार्ग पर चिनार सिंटेक्स तक, उत्तर की तरफ सेंट्रल वेयर हाउस तक, भिवानी-महम रोड बड़ चौक तक, पीडब्ल्यूडी ऑफिस से हीरो एजेंसी तक।
वार्ड छह
चिड़ियाघर के दक्षिणी पश्चिमी कोने से महम रोड के वन विभाग उत्तर पूर्वी कोने तक, महम भिवानी मार्ग बड़ चौक तक, भिवानी पालुवास रोड सिंचाई विभाग उत्तर पूर्वी कोने तक, छोटूराम पार्क के उत्तर पूर्वी कोने तक, भिवानी रोहतक रोड सब्जी मंडी की पूर्वी सीमा तक, रोहतक गेट, नया बाजार, फैंसी चौक, महादेव मंदिर से एसबीआई एटीमएम तक, सरकुलर रोड पर आदर्श कॉलेज के उत्तर पूर्वी कोने तक, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट से शिव प्राचीन मंदिर तक, कमला भवन से चंद्रशेखर आजाद चौक तक।
वार्ड सात
नया बाजार से राजकीय कन्या स्कूल के दक्षिणी पूर्वी कोने तक, फैंसी चौक से रोहतक गेट तक, खासा अस्पताल से द्रोणाचार्य स्कूल तक, हीरापुरी मंदिर से लोहड़पीर बाबा मंदिर तक, तेरापंथ जैन भवन से मेवाराम वीरभान की दुकान तक।
वार्ड आठ
रोहतक गेट से बाबा चिकन कॉर्नर तक, पुराना भारत नगर रोड पर प्रेमप्रकाश के मकान तक, सरकुलर रोड से ईपॉक्सी सेंटर तक, रामकिशन के मकान से जैन चौक चिराग किराना स्टोर तक, केएम स्कूल के दक्षिणी पश्चिमी कोने तक, द्रोणाचार्य स्कूल से राजेंद्रपाल के मकान तक, केएम हाई स्कूल से होते हुए सरकुलर रोड पर रोहतक गेट तक।
वार्ड नौ
त्रिवेणी रोड सर्विस स्टेशन से कमलेश के मकान तक, त्रिवेणी रोड के साथ साथ मनोज के मकान से होते हुए चौधरी आटा चक्की तक, कोंट रोड सपना अस्पताल तक, आरके फर्नीचर उद्योग तक, होली चाइल्ड स्कूल तक, त्रिवेणी रोड से पुराना भारत नगर तक।
वार्ड 10
भिवानी रोहतक रोड के बालाजी मंदिर से रघु हुंडई शोरूम तक, मेरिट होंडा से संदीप के मकान तक, रोहतक रोड की डिफेंस कॉलोनी, ब्राइट स्टार स्कूल से हरिकिशन के मकान तक, त्रिवेणी रोड से एसके रिसोर्ट तक, न्यू भारत नगर कॉलोनी पूर्व विधायक रामकिशन फौजी के मकान तक, सर्विस स्टेशन से एमसी कॉलोनी रोड तक।
वार्ड 11
त्रिवेणी रोड पर चौधरी आटा चक्की से दलबीर किराना स्टोर तक, ब्राइट स्टार स्कूल से रोहतक भिवानी रोड पर मांगेराम निनान सरपंच प्लॉट तक, राजकीय उच्च विद्यालय निनान से इंद्रप्रथ गार्डन तक, कोंट रोड से दुहन धर्मकांटा तक।
वार्ड 12
सरकुलर रोड कृष्ण प्रणामी मंदिर से उत्तर पश्चिमी कोने तक, शांति नगर गली चार के साथ साहिल किराना स्टोर तक, कोंट रोड से सपना अस्पताल तक, 33 फुटा रोड से मिनी बाईपास तक, ढाणा लाडनपुर रोड पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट तक, पंचायती धर्मशाला तक, ढाणा लाडनपुर रोड से सरकुलर रोड दादरी गेट तक।
वार्ड 13
दादरी गेट सरकुलर रोड से पंचायती धर्मशाला तक, ढाणा लाडनपुर मार्ग से मिनी बाईपास तक, मिनी बाईपास से 33 फुटा रोड तक, कोंट रोड से दुहन मैटीरियल शॉप तक, ढाणा लाडनपुर रोड पार भिवानी-दादरी रेलवे लाइन संगम तक, ढाणा नरसान रोड पर रेलवे फाटक तक, न्यू हाउसिंग बोर्ड की पूर्वी सीमा से सरकुलर रोड पर न्यू हाउसिंग बोर्ड उत्तर पूर्वी कोने तक, सरकुलर रोड से दादरी गेट तक।
वार्ड 14
सरकुलर रोड अशोक के मकान से न्यू हाउसिंग बोर्ड उत्तर पश्चिम कोने तक, हनुमान गेट रोड क्षेत्र तक का आसपास का इलाका शामिल है।
वार्ड 15
हनुमान ढाणी चौक से सरकुलर रोड पर राजसिंह के मकान तक, हनुमान ढाणी राजकीय उच्च विद्यालय से कटला फैक्टरी तक, ढाणानरसाण रोड से भिवानी दादरी रेलवे लाइन तक, हालुवास रोड से मुक्तिधाम रोड होते हुए भिवानी-दादरी रेलवे लाइन तक।
वार्ड 16
हनुमान ढाणी चौक सरकुलर से रामअवतार सैनी के मकान तक, दादरी-भिवानी रेलवे लाइन के साथ साथ होते हुए हालुवास रोड और दादरी भिवानी रेलवे लाइन के संगम तक। सरकुलर रोड मार्ग का कुछ हिस्सा।
वार्ड 17
तोशाम-लोहारू बाईपास रोड पर शिवमंदिर से गरिमा गार्डन तक, नई अनाज मंडी के पश्चिमी छोर के साथ-साथ नई अनाज मंडी के उत्तर पश्चिमी कोने तक, नई अनाज मंडी की पश्चिमी सीमा से बूस्टिंग स्टेशन के दक्षिणी कोने तक, दिनोद रोड रेलवे फाटक तक, दादरी भिवानी रेल लाइन के साथ-साथ लोहारू रोड फाटक तक।
वार्ड 18
तोशाम बाईपास हनुमान मंदिर जूई नहर से दिनोद रोड तक, दिनोद रोड वैश्य खेल ग्राउंड तक। वैश्य खेल ग्राउंड से सत्यम रेस्टोरेंट गार्डन तक। लोहारू-तोशाम बाईपास से होते हुए दिनोद रोड बालाजी मंदिर तक।
वार्ड 19
एमसी कॉलोनी रोड से हिंद हाईस्कूल तक, सिटी विद्या विहार स्कूल से धर्मचंद के मकान तक।
वार्ड 20
तोशाम-भिवानी और तोशाम-लोहारू बाईपास के संगम से शिवमंदिर और रिद्धि सिद्धि क्लॉथ स्टोर तक, दिनोद रोड के हनुमान मंदिर के उत्तर पूर्वी कोने तक।
वार्ड 21
हांसी-भिवानी रेलवे लाइन व नप सीमा के संगम से तोशाम-भिवानी फलाईओवर के नीचे तक, एमसी कॉलोनी रोड से ग्वार फैक्टरी के दक्षिणी पश्चिमी कोने तक।
वार्ड 22
भिवानी-हांसी रेलवे लाइन तथा भिवानी-तोशाम रोड के संगम पर पुल के नीचे से मालगोदाम रोड तक। साईं बाबा मंदिर से कृष्णा कॉलोनी मिनी पार्क तक, खुराना अस्पताल से विश्वकर्मा पार्क चौक तक, लोहारू-भिवानी रोड के साथ-साथ भिवानी-दादरी रेलवे लाइन तक, दिनोद रोड रेलवे फाटक तक, एमसी कॉलोनी रोड से रेलवे कॉलोनी पार्क तक, एमसी कॉलोनी रोड से हांसी भिवानी रेलवे लाइन जंक्शन तक।
वार्ड 23
घंटाघर चौक से कृष्णा गारमेंट्स तक, गोशाला मार्केट से रवि इलेक्ट्रिक तक, नया बाजार के गोगामेडी मंदिर तक, दिनोद रोड पर सालासर मंदिर तक, दिनोद रोड से पुलिस चौकी तक, लिबर्टी सिनेमा से शिवनगर रोड तक, विश्वकर्मा पार्क चौक से सीधे घंटाघर चौक तक।
वार्ड 24
दिनोद चौकी से गोसिया चौक तक, केपीएम स्कूल से कुम्हारान धर्मशाला तक, गोशाला से गुमानी लोहार की गली तक, लिबर्टी सिनेमा से दिनोद चौकी तक।
वार्ड 25
महाराजा अजमीद चौक से सेठ बज्जूराम ट्रस्ट होते हुए शिवमंदिर तक, हरियाणा ग्रामीण बैंक से महाराजा हजमीद चौक।
वार्ड 26
बावड़ी गेट से लांबा मेडिकल हॉल तक, पुराना भारत नगर के कुछ हिस्से से कोंट रोड तक।
वार्ड 27
सिटी पुलिस स्टेशन से बर्तन बाजार चौक तक, शहर का बिचला बाजार क्षेत्र, भंतीवाला मंदिर तक। शिवमंदिर से घोसियान चौक तक।
वार्ड 28
लोहड़ बाजार से पंजाबी कम्यूनिटी सेंटर तक, तेलीवाड़ा से जैन चौक तक।
वार्ड 29
बासिया भवन से दालचीनी रेस्टोरेंट तक, सरकुलर रोड से आदर्श कॉलेज तक, पुराना बस स्टैंड से एसबीआई एटीएम तक, बिचला बाजार रोड गिरिराज सेनेटरी स्टोर तक, बिजला बाजार सिटी स्टेशन तक, गोशाला मार्केट से एसडी स्कूल तक, आर्य समाज मंदिर से घंटाघर चौक तक, कृष्णा कॉलोनी पार्क से नागरिक अस्पताल तक।
30
हांसी रोड के शकुंतला गार्डन से भीम स्टेडियम तक, कृषि विज्ञान केंद्र से सनसिटी सिनेमा सीआईडी ऑफिस तक, हांसी रोड पर बासिया भवन तक, हांसी रोड से गुलिया नर्सिंग होम तक।
31
हांसी-भिवानी रोड जूई नहर से हांसी-भिवानी रोड डीसी कॉलोनी मोड़ तक, बीटीएम रोड से मील तक। बीटीएम रोड से वैश्य कॉलेज चौक तक।