{"_id":"607f24fb8ebc3eb92d46a5bf","slug":"ward-bandi-jila-parishad-22-ward-bhiwani-news-rtk605324923","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी जिला परिषद में अब होंगे 22 वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी जिला परिषद में अब होंगे 22 वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। भिवानी जिला परिषद में 22 वार्ड होंगे। चरखी दादरी को भिवानी जिले से अलग कर दिया गया है। वहां अलग से11 वार्ड होंगे। यानी दोनों जिलों के कुल 33 वार्ड। जबकि अब तक चरखी दादरी जिले के जिला परिषद वार्ड भिवानी में ही थे। दोनों में कुल 30 वार्ड थे। अब दोनों जिलों के चेयरमैन भी अलग होंगे। ऐसे में विकास कार्य पहले की तुलना में ज्यादा होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से वार्डबंदी को लेकर भी अधिसूचना जारी की गई है। 20 मई तक वार्डबंदी करनी होगी।
भिवानी जिले की स्थापना के बाद से ही भिवानी और चरखी दादरी की जिला परिषद एक थी। करीब छह साल पहले चरखी दादरी अलग जिला बन गया मगर जिला परिषद फिर भी एक ही रही। दोनों जिलों में 30 वार्ड थे। अब सरकार की ओर से मंगलवार को जिला परिषद के वार्डों की नई अधिसूचना जारी की है। जिसमें भिवानी में 22 वार्ड बनाए गए हैं जबकि चरखी दादरी में 11 वार्ड बनाए गए हैं। सबसे अहम अब दोनों जिलों के चेयरमैन भी अलग होंगे। भिवानी जिले में वार्ड संख्या बढ़ने से विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है।
अनुसूचित जाति/जनजाति के पांच और पिछड़ी जाति के दो वार्ड आरक्षित
22 वार्डों में अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी) के पांच वार्ड और पिछड़ी जाति (बीसी) के दो वार्ड आरक्षित किए गए है। इन्हीं में से महिला आरक्षित वार्ड बाद में तय होंगे।
विज्ञापन
20 मई तक होगी वार्डबंदी
चरखी दादरी जिले के वार्ड अलग किए जाने के बाद अब वार्डबंदी भी नए सिरे से होगी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 20 मई तक वार्डबंदी करनी होगी।
वर्जन-
भिवानी जिले से चरखी दादरी जिला परिषद अलग हो गई है। अब भिवानी जिला परिषद में 22 वार्ड होंगे और चरखी दादरी जिला परिषद में 11 वार्ड होंगे। दोनों जिलों के अपने-अपने चेयरमैन होंगे। इससे विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे।
- राम सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी