{"_id":"5fd3abde8ebc3e3c57148dc0","slug":"ward-11-new-road-people-bhiwani-news-rtk5859739114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 11 वार्डों में एक करोड़ से बनेंगी 11 नई गलियां, जनवरी में शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 11 वार्डों में एक करोड़ से बनेंगी 11 नई गलियां, जनवरी में शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
शहर की कच्ची पड़ी सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। ऑनलाइन प्रक्रिया में पिछले पांच माह से उलझे शहर की गलियों के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में शहर के 11 वार्डों के अंदर 11 नई गलियों के निर्माण के टेंडर खोले गए। जल्द ही इन गलियों के निर्माण का एजेंसियों को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा और जनवरी 2021 में काम शुरू होने की संभावना है। वार्ड पार्षदों ने करीब 35 और नई गलियों के निर्माण की डिमांड भी नप को भेजी हैं। इन गलियों का सर्वेक्षण कर एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय को भेजा जाएगा।
पिछले करीब पांच माह से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की वजह से शहरी वार्डों में नई गलियों के निर्माण का मामला अटका हुआ था। अब ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी तरह दुरुस्त होने की वजह से शहर के 11 वार्डों में 11 नई गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों ने टेंडर खोले हैं। शहर के वार्ड नंबर तीन, वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 12, वार्ड नंबर 13, वार्ड नंबर 15, वार्ड नंबर 18, वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 29, वार्ड नंबर 30 व वार्ड नंबर 31 में नई गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
इन वार्डों में इतनी लागत से बनेंगी गलियां
वार्ड संख्या राशि रुपयों में
वार्ड नंबर 29 1114258
वार्ड नंबर 23 527264
वार्ड नंबर 31 694972
वार्ड नंबर 11 1734053
वार्ड नंबर 12 914666
वार्ड नंबर 15 894603
वार्ड नंबर 13 422556
वार्ड नंबर 27 613186
वार्ड नंबर 27 912900
वार्ड नंबर 30 541334
वार्ड नंबर 18 1863921
खरीदे जाएंगे 100 छोटे और 100 टीपर डस्टबिन
नगर परिषद जल्द ही शहर के लिए 100 छोटे डस्टबिन और 100 बड़े टीपर डस्टबिन खरीदेगी, जिन्हें शहर की साफ सफाई की व्यवस्था को चमकाने में लगाया जाएगा। नए डस्टबिन खरीद का मसौदा तैयार हो चुका हैं, जिन्हें नप अधिकारियों द्वारा मुख्यालय को भेजा गया है। बजट मंजूरी के बाद जल्द ही नगर परिषद इन डस्टबिन की खरीद करेगा।
विज्ञापन
वर्जन-
ऑनलाइन प्रक्रिया की वजह से गलियों के निर्माण के काम में लेट हुए हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार काम कराया जाएगा और बाकी बची गलियों के भी जल्द एस्टीमेट तैयार कराकर टेंडर कराए जाएंगे।
- रणसिंह यादव, चेयरमैन नगर परिषद भिवानी।