फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vote should be given to the one who remains among the people after winning.

Bhiwani News: ईब तो सारे बड़ी-बड़ी बात करै सै, फेर कोई ना पूछै

Thu, 26 Sep 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vote should be given to the one who remains among the people after winning.
गांव हरियावास में चुनावी चर्चा करते ग्रामीण। 
बहल। चुनावी बिसात में जहां प्रत्याशी मतदाताओं का समर्थन हासिल करने के लिए डोर टू डोर जाकर वोटों की अपील में जुटे हैं। वहीं मतदाता अभी अपने पैरामीटर पर प्रत्याशियों को तराशने में जुटे हैं। गांवों में चुनावों को लेकर जगह जगह पर चल रही चुनावी चौपालों की बात करें तो मुख्य रूप से एक बात सामने आ रही है जिसमें मतदाताओं का मानना है कि वोट उसे देना चाहिए जो जीतने के बाद लोगों के बीच रहें और गांव में विकास कार्य करवाकर लोगों को सहूलियत दें।
विज्ञापन

ऐसी ही एक चर्चा हरियावास गांव में देखने को मिली। गांव के मुख्य चौक पर हुक्का गुड़गुड़ा रहे लोगों के बीच चुनावी चर्चा में काफी मजेदार बहस देखने को मिली। कुछ लोगों ने मौजूदा सरकार के पक्ष में बाते रखी तो कुछ ने सरकार के विरोध में। ईश्वर ने कहा कि ईब तो सारे बड़ी-बड़ी बात करै सै, फेर कोई ना पूछै। पर खुशी की बात सै अक हरियावास गांव मै विकास की कोई कमी सै।
विज्ञापन


इस बीच रामसिंह ने कहा कि गांव में बहुत सी सुविधाएं मिली हैं जो एक शहर में होनी चाहिए। वोट हमारे अगले पांच साल के भविष्य को निर्धारित करेगा। इसलिए, अभी मतदान में जितना समय बाकी है उस पर यही मंथन करना है कि कौन प्रत्याशी सही होगा जो गांव के विकास कार्यों की गति को बढ़ा सके। दिलबाग ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि चुनाव में पार्टी महत्वपूर्ण नहीं होती है, प्रत्याशी अहम होता है। हमें इस बात को देखना है कि प्रत्याशी शिक्षित, ईमानदार व दूरदर्शी होना चाहिए। प्रेम, आजाद, बीरसिंह ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि वोट चाहे किसी को भी दें लेकिन गांव में भाईचारा नहीं बिगड़ना चाहिए। वोटों का टाइम तो पांच सात दिन का है, भाईचारा सारी उम्र का है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन


1400 मतदाता हैं हरियावास में

ग्रामीणों ने बताया कि हरियावास गांव में खूब विकास हुआ है। गांव में सामुदायिक केंद्र, सचिवालय, वृद्धाश्रम, स्टेडियम, जिम, लाइब्रेरी सहित बिजली, पानी, सड़क की सभी सुविधाएं मुहैया हैं। लेकिन, गांव से शहर बनाने के लिए कुछ और योजनाएं हैं जिनको क्रियांवित किया जाना जरूरी है। गांव में कुल छह वार्ड है, जिनके करीब 1400 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed