फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Viral video of Sarpanch beating his wife in Bhiwani

भिवानी: सरपंच का शर्मशार कर देने वाला वीडियो वायरल, मकान की दहलीज पर ठोकरें मारकर बेरहमी पत्नी को पीटा

Mon, 19 Dec 2022 04:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 04:16 PM IST
सार

आरोपी सरपंच का कहना है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। ये वीडियो करीब एक साल पहले का है।

Viral video of Sarpanch beating his wife in Bhiwani
CCTV - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के एक गांव के नवनिर्वाचित सरपंच शर्मशार कर देने वाली सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में नवनिर्वाचित सरपंच अपनी ही पत्नी को मकान की दहलीज पर ठोकरें मार-मारकर बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। जिसे छुड़वाने के लिए दो बुजुर्ग महिलाएं भी काफी प्रयास कर रही हैं, लेकिन सरपंच उन बुजुर्ग महिलाओं को भी दूर कर रहा है।



सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरपंच के इस शर्मनाक वीडियो को पीएम, सीएम, पंचायत मंत्री के अलावा गृहमंत्री अनिल विज को भी ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं आरोपी सरपंच का कहना है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। ये वीडियो करीब एक साल पहले का है। वह अपनी पत्नी से वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएगा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed