फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vinita first in cartooning and poster making

Bhiwani News: कार्टूनिंग और पोस्टर मेकिंग में विनिता तो मेहंदी में लविना प्रथम

Sat, 24 Feb 2024 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 24 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Vinita first in cartooning and poster making
भिवानी के कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का स्वागत करते प्राचार्य त्रिलोक चंद व अन्य। 
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत पंचमी सांस्कृतिक महोत्सव वसंत बयार धूमधाम से मनाया। प्राचार्य त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में संयोजक डॉ. नवनीत व सह-संयोजक प्रो. दीपक के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्टूनिंग में विनिता प्रथम, सविता द्वितीय, संजना तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार पोस्टर मेकिंग में विनिता प्रथम, नगीना द्वितीय, स्वीटी व सविता तृतीय रहीं। वहीं मेहंदी में लवीना प्रथम, हिमानी द्वितीय, शीतल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम के प्राचार्य डॉ. मंजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु खिलने-खुलने का मौसम होता है। ऐसे उत्सव सांस्कृतिक विरासत के संरक्षक होने के साथ प्रतिभा निखारने के अवसर भी उपलब्ध कराते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षा व संस्कृति विकास के लिए प्रतिस्पर्धात्मक हर मौके का पूरा लाभ उठाना चाहिए। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली-पोस्टर-मेहंदी, मधुर गायन, भावपूर्ण नृत्य, ओजस्वी काव्यपाठ, कार्टून, सेल्फी प्वाइंट, हरियाणवी खाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन

सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा दी। मंच संचालन डॉ. भामा बाई किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. अनिता बिबयान, नीलम महाजन, रविन्द्र, प्रो. धर्मपाल, प्रो. लक्ष्मी, डॉ. कविता, प्रो. ललिता ने निभाई। इस अवसर पर प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. विजेता नरवाल, डॉ. ज्योति, डॉ. रेणु बाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में ऋषिता कुमारी ने प्रथम, रेशमा ने द्वितीय, नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में निकिता ने प्रथम, विनीता ने द्वितीय, स्वीटी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं हिंदी कविता में प्रियंका प्रथम, पूजा द्वितीय, दीक्षा तृतीय रही। इस प्रकार पाश्चात्य एकल गीत में रितिका प्रथम, खुशबू द्वितीय, लाइट म्यूजिक वोकल में पूजा प्रथम, प्रीति द्वितीय, नीतू तृतीय रही। हरियाणवी कविता में अंजलि प्रथम, पूजा द्वितीय, कमल तृतीय, अंग्रेजी कविता पाठ में क्वोलीन प्रथम, अनूसूया द्वितीय, मीना त्रितीय, संस्कृत श्लोक उच्चारण में रितिका प्रथम, प्रियंका द्वितीय, नीतिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed