फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers of 29 villages asked for sufficient canal water in Sundar branch

Bhiwani News: 29 गांवों के ग्रामीणों ने मांगा सुंदर ब्रांच में पर्याप्त नहरी पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers of 29 villages asked for sufficient canal water in Sundar branch
भिवानी। बवानीखेड़ा व तोशाम हलके के करीब 29 गांवों के ग्रामीण व किसानों ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर सुंदर ब्रांच डिस्ट्रीब्यूटरी में पर्याप्त सप्ताह का पानी मांगा। पानी की मांग को लेकर किसानों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया और सीएम के नाम डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को भी किसानों ने ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता ने किसानों की मांग सरकार तक पहुंचाने और किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को सिंचाई विभाग के ईआईसी से मुलाकात करवाए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने दो टूक कहा कि नहर में पानी नहीं पहुंचा तो वे रोड पर उतरने को मजबूर होंगे। क्योंकि अब उनको नहरी पानी की जरूरत है। पानी के अभाव में उनके खेतों में फसलें सूख रही है। वहीं किसान नेता शेरसिंह रतेरा ने बताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे 15 जनवरी को कृषि मंत्री जेपी दलाल के सम्मान समारोह का भी विरोध करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि नहरों की बारी के हिसाब से सुंदर ब्रांच डिस्ट्रीब्यूटरी को एक सप्ताह पानी दिया जाना चाहिए। लेकिन पानी महज डेढ़ दिन ही पूरा मिल पाया है। इसकी वजह से सुंदर नहर और इससे निकलने वाले माइनरों पर पड़ने वाले किसानों के खेत पूरी तरह से खाली है। अधीक्षक अभियंता ने उनके अतिरिक्त पानी दिलाए जाने के लिए विभाग के ईआईसी से मुलाकात करवाए जाने का भरोसा दिलाया। लेकिन किसानों का तर्क था कि अतिरिक्त पानी नहीं उनको पूरा सप्ताह पानी मिले। किसानों ने बताया कि अगर उनको पर्याप्त पानी नहीं मिला तो वे जल्द ही रोड पर उतरने को मजबूर होंगे। इस दौरान उनको अगर रोड जाम भी करना पड़ा तो भी वो पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सात गांवों के प्रधान हवा सिंह शर्मा, प्रधान जगदीश, संयोजक शेर सिंह, धर्मबीर, सतबीर, राजेश सरपंच रतेरा, चेतन, परवीन, बलजीत, सोमबीर श्योराण, नरेंद्र पुनिया, तन्नी मेहता, शैंकी पोपली, रिटायर्ड भीमसैन, सुरेश सरपंच किरावड़, परवीन मास्टर, क्रांति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed