फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers desperate to complete incomplete works in village Sui

गांव सूई में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने की लगा रहे ग्रामीण दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers desperate to complete incomplete works in village Sui
बवानीखेड़ा। आदर्श गांव सूई की समाजसेवी सेठ श्रीकिशन जिंदल ने प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर करोड़ों रुपये खर्च कर सूरत बदल डाली। पिछले वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देखने भी आए थे और उन्होंने समाजसेवी सेठ के कार्यों की सराहना की थी। जिले ही नहीं देश व प्रदेश में सूई गांव अपने आप में मिसाल है। बावजूद इसके गांव में आज भी विकास कार्यों की दरकार है। ग्रामीण गांव की भावी सरकार से विकास कार्यों की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

-------------
कार्यों की दरकार:
1- गांव में गंदे पानी की समस्या का समाधान हो।
2- गांव की फिरनी पर अवैध कब्जों की भरमार है। उन्हें हटाकर रास्ते खुले बनाए जाएं।
3 - गांव में पेयजल समस्या को दुरुस्त करवाया जाए।
4- गांव में अधूरा पड़ा व्यायामशाला के कार्य को पूर्ण करवाया जाए।
5 - सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं। नाले की सफाई की सख्त आवश्यकता है।
6- घर-घर से कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन लगाया जाए
7 - गांव में कॉलेज अथवा आईटीआई बनाए जाने की जरूरत है।
8 - गांव में परिवहन व्यवस्था सुचारु की जाए।
--------------
निवर्तमान पंच रामपाल ने बताया कि जल घर के टैंको में लीकेज है व आर ओ फिल्टर भी लचर है। गांव की भावी सरकार से उम्मीद है कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन

-रामपाल निवर्तमान पंच व पूर्व कार्यवाहक सरपंच
--------------
गांव से सैकड़ों और लड़कियां उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाती है। गांव में लड़कियों के कॉलेज की जरूरत है। भावी सरपंच से उम्मीद है कि उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रियंका, छात्रा
-------------
गांव में शहर जाने के लिए बसों की मुख्य समस्या है। गांव में पुस्तकालय भी नहीं है। पुस्कालय की सुविधा बन जाए तो छात्राएं कंपीटिशन एग्जाम की तैयारी अच्छे से कर सकती है।

-पूनम मनकश ,छात्रा
------------
गांव में अवैध कब्जों की समस्या है, मुख्य रूप से गांव की फिरनी पर कब्जा किए हुए हैं। अब गांव में सरपंच बनाने से उम्मीद है कि वह गांव में अवैध कब्जे हटवा कर फिरने के रास्ते को चौड़ा करवाएंगे। इसके अतिरिक्त गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की भी जरूरत है, क्योंकि गांव में चोरी की घटनाएं भी हो रही है।
-हरीश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed