फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers caught two accused of theft

Bhiwani News: ग्रामीणों ने दबोचे चोरी के दो आरोपी

Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught two accused of theft
बवानीखेड़ा। लोहारी जाटू में चोरों ने किराने की दुकान के शटर के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी की फुटेज से चोरों की पहचान कर दुकान मालिक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

लोहारी जाटू निवासी अमित ने बताया कि उसने गांव में मुख्य बस स्टैंड पर किराना स्टोर की दुकान खोली है। वह शनिवार रात 9:30 बजे दुकान को बढ़ाकर घर गया और सुबह साढ़े छह बजे आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे थे और अंदर सारा सामान बिखरा था। गल्ले में से 7,500 की नकदी, सिगरेट, बीड़ी, बेसन, दाल, चीनी और चावल का कट्टा आदि सामान चोरी था। चोरी किए हुए सामान की कीमत करीब 35,000 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोसी बाघ सिंह फौजी की दुकान में लगे कैमरों की फुटेज देखी तो पाया कि गांव के ही दो युवकों ने चोरी की है। इसके बाद उन्होंने दुकान का शटर नीचे करके तालों वाले हुक को ईंटों से बंद करने का प्रयास किया। दुकान मालिक ने ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया। हेल्पलाइन नंबर 112 फोन करके दोनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों से गहनता से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं के भी खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed