फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Village Secretary should not try to become Sarpanch's PA or father

Bhiwani News: ग्राम सचिव सरपंच का पीए, बाप बनने की कोशिश न करे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Village Secretary should not try to become Sarpanch's PA or father
पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्या को सुनते  शिक्षा मंत्री महिपा
भिवानी। ग्राम सचिव सरपंच का पीए, बाप बनने की कोशिश न करे। ग्राम सचिव गांव में विकास कार्यों का लेखा-जोखा रखने और सरपंच की कार्यों में सहायता के लिए लगाए गए हैं, न की रौब झाड़ने के लिए। सरपंचों के फोन तक ग्राम सचिव नहीं उठाते हैं, ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

यह बात वीरवार को पंचायत भवन में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने लोहारू क्षेत्र के गांव बसीरवास में ट्यूबवेल ऑपरेटर राजबीर के परिवाद सुनवाई के दौरान जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कही। उन्होंने लोहारू के एसडीएम को इस मामले की एक सप्ताह के अंदर जांच करने के निर्देश दिए। जबकि गांव के सरपंच ने बताया था कि पानी आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगा है, लेकिन ऑपरेटर रखने के लिए सचिव से बजट नहीं मिला है। इस पर ग्राम सचिव और पंचायत अधिकारियों की भूमिका की जांच की जिम्मेदारी भी एसडीएम लोहारू को सौंपी गई।
विज्ञापन

वहीं पेंशन संबंधी एक महिला के मामले की सुनवाई के दौरान उसकी पत्नी की गुहार पर हत्या या फिर हादसा संबंधी जांच के भी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए। इस दौरान 15 परिवादों की मंत्री ने सुनवाई की, जिसमें से 9 का मौके पर निदान किया। वहीं 6 परिवादों को अगली बैठक में फिर सुनवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना वासियों के परिवाद की सुनवाई पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है। सेशन कॉलोनी निवासी सुभाष के पुत्र साहिल की मृत्यु के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस मामले की तह तक जाए और कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलवाया जाए। गांव ढाणीमाहू निवासी जगदीश के मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि पानी की चोरी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक भी मौजूद रहे।
ब्याज सहित पीड़ित को दिलाए जाए राशि
बैठक में रखे परिवादों में बहादुरगढ़ निवास दलबीर सिंह फोगाट के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि डाक विभाग देश की विश्वसनीय संस्था है, जिस पर लोग आंख बंद कर विश्वास करते हैं। ऐसे में डाकघर में किसी के खाते से एजेंट द्वारा ही पैसे निकालने का मामला बहुत ही गंभीर है। उन्होंने पुलिस विभाग को इस मामले में दोषियों को खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए और डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित व्यक्ति को ब्याज सहित राशि अतिशीघ्र दिलवाई जाए।
स्कूल में शौचालय व अवैध कब्जे को लेकर भी मंत्री ने दिए निर्देश
बहल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राइमरी स्कूल में शौचालय या पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं रहनी चाहिए। गांव रतेरा निवासी राज कुमार के मामले की सुनवाई करते हुए बीडीपीओ बवानीखेड़ा को निर्देश दिए कि तालाब पर किसी भी प्रकार से अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। जूई खुर्द निवासी रजनीश के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने में देरी होना बड़ी गंभीर बात है। उन्होंने पुलिए अधीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्ति की तुरंत प्रभाव से सुनवाई करनी चाहिए। चहड़ कलां निवासी अमरचंद के मामले की सुनवाई पर शिक्षा मंत्री ने एसडीएम लोहारू और कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य रामकिशन हालुवासिया और रविंद्र बापोड़ा को निर्देश दिए कि वे दोनों पक्षों के साथ मिल बैठकर इस मामले को भाईचारे के साथ निपटाएं।
नाबालिग लड़के के खाते से निकाल लिए साढ़े नौ लाख, अब अधिकारी करेंगे जांच
भारत नगर निवासी पूजा गौड़ के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षामंत्री ढांडा ने कहा कि नाबालिग बच्चे के खाता से साढ़े नौ लाख की राशि गैर तरीके से बैंक से निकलवाना बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्य प्रणाली पर स्पष्ट तौर पर प्रश्न चिह्न और उनकी लापरवाही है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में भी अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
कितलाना की फिरनी मामले में विधायक के साथ अधिकारी करेंगे समाधान
गांव कितलाना निवासियों की फिरनी संबंधी मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने विधायक घनश्याम सर्राफ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल व एसडीएम भिवानी महेश कुमार को संबंधित विभाग व गांव कितलाना की कमेटी सदस्यों के साथ मिल बैठकर इस मसले का समाधान करने को कहा। ग्रामीणों ने बताया था कि करीब 200 घरों के लिए रास्ता की समस्या बनी है। गांव में चकबंदी का काम चल रहा है।
विधायक की संतुष्टि तक लंबित माना जाएगा सेक्टरों से संबंधित परिवाद
दी भिवानी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान रामकिशन शर्मा की ओर से रखी गई सेक्टर 13 व 23 की समस्याओं के मामले में शिक्षा मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोग सुविधाओं के लिए ही बहुत अधिक पैसा खर्च कर सेक्टरों में रहते हैं, लेकिन फिर भी वहां सीवर जाम रहना गंभीर बात है। उन्होंने एसडीएम भिवानी को निर्देश दिए कि सीवर सफाई टेंडर से संबंधित ठेकेदार के कार्य की जांच की जाए। यदि वह सही कार्य नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ सरकार द्वारा निर्धारित पेनल्टी लगाई जाए तथा ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश की जाए। सेक्टर की समस्याओं पर मौके पर मौजूद भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी शिक्षा मंत्री से ठोक कार्रवाई करवाने को कहा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विधायक सर्राफ की संतुष्टि तक सेक्टरों की समस्या लंबित मानी जाएगी।

झुप्पा खुर्द निवासी सुनीता के मामले में आया नया मोड़
गांव झुपा खुर्द निवासी सुनीता के मामले की सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने समाज कल्याण विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पात्र व्यक्ति को पेंशन योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए। पेंशन के लिए लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। सुनीता के मामले की सुनवाई में उस समय नया मोड़ आया जब उसने शिक्षा मंत्री को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके पति की एक वाहन से टक्कर मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शिक्षा मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले में हत्या या हादसा की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि आरोपी बचने नहीं चाहिए।


गेट पर भाजपा कार्यकर्ता से उलझा पुलिसकर्मी
पंचायत भवन के गेट पर वीरवार सुबह जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण की बैठक आरंभ होने से पहले एक भाजपा कार्यकर्ता से गेट पर तैनात पुलिसकर्मी उलझ बैठा। इसी दौरान अन्य लोगों को भी प्रवेश देने से पहले काफी देर तक पुलिस कर्मचारी उलझा रहा और उसका व्यवहार भी शिकायत लेकर बैठक में आने वालों के प्रति सही नहीं था। जिस पर कुछ ने तो एजराज जताया तो वहां तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों ने बीच बचाव करना पड़ा।
--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed