फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vigilance caught an accused with a bribe of 32 thousand rupees

32 हजार रुपये रिश्वत के साथ विजिलेंस ने एक आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vigilance caught an accused with a bribe of 32 thousand rupees
भिवानी। चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के किसी कार्य के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत की मांग करने वाले आरोपी को हिसार विजिलेंस की टीम ने शनिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 32 हजार की रिश्वत लेते हिसार विजिलेंस की टीम ने धरा। उसके खिलाफ पुलिस में भी केस दर्ज कराया है वहीं उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

भिवानी निवासी एक व्यक्ति ने हिसार विजिलेंस के डीएसपी गौरव शर्मा को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि विद्यानगर कॉलोनी निवासी सुभाष ने उससे स्वास्थ्य विभाग में चंडीगढ़ में किसी कार्य के लिए रिश्वत मांगी थी। जिस पर सुभाष के साथ सौदा तय हो गया। हिसार विजिलेंस ने शनिवार को भिवानी पहुंचकर शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 32 हजार रुपये दिए। जिसे शिकायतकर्ता ने बताए गए ठिकाने पर पहुंचकर आरोपी सुभाष को थमा दिया। जैसे ही सुभाष ने रिश्वत के पैसे लिए उसी वक्त विजिलेंस ने भी उसे आकर दबोचा और उसके हाथ धुलाए तो गुलाबी हो गए और चेहरा लाल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत पुलिस में केस दर्ज कराया है। फिलहाल विजिलेंस मामले में आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed