{"_id":"68e8102409ef154ee2077b89","slug":"vehicle-parking-facility-will-be-provided-in-mandi-town-centre-at-a-cost-of-rs-60-lakh-sewerage-system-will-be-improved-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140951-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 60 लाख की लागत से मंडी टाउन सेंटर में होगी वाहन पार्किंग की सुविधा, सीवर व्यवस्था सुधरेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 60 लाख की लागत से मंडी टाउन सेंटर में होगी वाहन पार्किंग की सुविधा, सीवर व्यवस्था सुधरेगी
Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ करते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व विधायक घनश्
भिवानी। अब वार्ड 17 अनाजमंडी टाउन सेंटर क्षेत्र के लोगों को वाहन पार्किंग सुविधा मिलेगी। वहीं ठप सीवर व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस क्षेत्र में करीब 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। मंडी टाउन सेंटर इलाके में पार्किंग व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी।
वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह व पार्षद सुभाष तंवर ने संयुक्त रूप से नारियल तोड़कर निमार्ण का शुभारंभ करवाया। नप पार्षद सुभाष तंवर व अन्य लोगों ने क्षेत्र की कई अन्य मांगों की तरफ विधायक व नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि का आभार जताया। इस मौके पर नगर पार्षद सुभाष तंवर, नगर पार्षद संदीप यादव, अनाज मंडी प्रधान नरेश भरू,बजरंग बहेलिया, गणेश, विष्णु केड़िया, रामू सिंह, विजय लालावासिया, अरुण भगाड़िया मौजूद थे।
वार्ड 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि मंडी टाउनशिप क्षेत्र के बैंक व व्यापारियों के प्रतिष्ठान होने की वजह से लोगों को अनेक तरह की समस्याएं उठानी पड़ रही थीं। पार्किग व सीवर व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी टाउन सेंटर में पार्किंग व अन्य समस्याएं कई दिनों से लंबित थी। आज इन कार्यों का विधायक घनश्याम सर्राफ के हाथों श्रीगणेश करवाया गया है। इनके अलावा जो भी इलाके के लोगों ने मांग व समस्याएं रखी हैं। उनका जल्द ही निराकरण व पूरा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की किसी भी गली को कच्ची नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ के समक्ष क्षेत्र के लोगों ने कई मांग रखी। जिनमें स्ट्रीट लाइट, सीवर, पानी की समस्या, मंडी के साथ वाली सड़क का निर्माण करवाए जाने, पार्क बनवाने की मांग की। इस पर विधायक सर्राफ ने बताया कि उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा करवाया जाएगा। थोड़ा बहुत सड़क के निर्माण में समय लग सकता है, लेकिन सड़क निर्माण के लिए आज से ही प्रयास आरंभ कर देंगे।