फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vaishya community of Bhiwani has a very big role in the field of education: Vipul Goyal

शिक्षा के क्षेत्र में भिवानी के वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका है : विपुल गोयल

Thu, 01 May 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 01 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vaishya community of Bhiwani has a very big role in the field of education: Vipul Goyal
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल। 
भिवानी। वैश्य कॉलेज में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के राजस्व एवं आपदा और शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज में बनने वाले इक्वेशन सेंटर के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में नवनिर्मित लाइब्रेरी ब्लॉक का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान में वैश्य समाज की बहुत बड़ी भूमिका है। इसमें भिवानी का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में भिवानी के वैश्य समाज का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने कहा कि वैश्य कॉलेज भिवानी से खेल, उद्योग, शिक्षा, प्रशासनिक और राजनीति के क्षेत्र में भी अनेक प्रतिभाएं निकली हैं। इन्होंने देश और दुनिया में अपना नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि फरीदाबाद में भी भिवानी से बहुत बड़ी तादाद में लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से नई शिक्षा नीति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी वर्ष प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। वैश्य कॉलेज में नई शिक्षा नीति की सुविधा के लिए बनने वाले सेंटर के बहुत ही दूरगामी सकारात्मक परिणाम निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने कहा कि वैश्य कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से जिले और कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़े-बड़े उच्च पद हासिल किए हैं। भिवानी के वैश्य कॉलेज का अपनी एक अलग पहचान है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्राचार्य संजय गोयल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री को वैश्य कॉलेज संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया। इस दौरान वैश्य कॉलेज संस्था के प्रधान अजय गुप्ता, महासचिव पवन बुवानीवाला, अशोक बुवानीवाला, रजिस्टर डॉ. श्रुति रागिनी, बृजलाल सर्राफ, डीन डॉ. नरेंद्र, धीरज तिरखा, और हिंदी विभाग अध्यक्ष अनिल तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed