{"_id":"62827ee0de061d1f3f594a55","slug":"vaccination-campaign-beneficiary-is-not-interested-how-to-protect-against-coronavaccination-campaign-beneficiary-is-not-interested-how-to-protect-against-corona-bhiwani-news-hsr6318468132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण अभियान: लाभार्थी की रुचि नहीं, कैसे हो कोरोना से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण अभियान: लाभार्थी की रुचि नहीं, कैसे हो कोरोना से बचाव
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 साल से अधिक आयु के सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। विभाग इसको लेकर जागरूकता अभियान, डोर टू डोर टीकाकरण, एंबुलेंस कैंप भी आयोजित किए है। बावजूद इसके लाभार्थी टीकाकरण में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे है। वहीं पहली और दूसरी डोज के अलावा स्वास्थ्य विभाग बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इसके तहत 12675 लाभार्थियों ने ही बूस्टर डोज ली है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ ही टीकाकरण अभियान भी धीमा होता जा रहा है। वहीं अगर 12 से 14 साल के बच्चों की बात करें तो अब तक 14239 बच्चों ने ही डोज लगवाई है। ऐसे में अगर कोरोना संक्रमण की चौथी लहर अधिक आती है तो कोरोना रोधी टीके ने लगने से हालात बिगड़ सकते है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी नागरिकों से टीकाकरण करवाने की अपील की है।
टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग की ओर अब तक से 853029 को पहली, 786714 को दूसरी डोज लगी है। इनमें से स्वास्थ्यकर्मी श्रेणी में 5658 को पहली, 5608 को दूसरी डोज लगी है। फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में 4990 को पहली, 4950 को दूसरी डोज लगी है। जिले में 12 से 14 साल के बच्चों को महज 14239 पहली और 5215 को दूसरी डोज लगी है। 15 से 17 साल के किशोरों में 46852 को पहली और 31647 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 साल के युवाओं में 536507 को पहली और 478425 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 45 से 60 साल के लाभार्थियों में 172322 को पहली और 165462 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों में 133591 को पहली, 131709 को दूसरी डोज लगी है।
महज 12675 ने लगवाई बूस्टर डोज
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहली और दूसरी डोज के साथ ही बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है। जिले में अब तक महज 12675 लाभार्थियों ने बूस्टर डोज लगवाई है। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों ने 2570 डोज, फ्रंट लाइन वर्कर ने 540 डोज, 18 से 44 आयुवर्ग ने 277 डोज, 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों ने 937 डोज और 60 साल से अधिक आयु के बुजुुर्गों ने 8351 डोज लगवाई है।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है कि नजदीक टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अति आवश्यक है। इसके साथ ही पौष्टिक आहार का सेवन करें और सुबह-शाम हल्के व्यायाम अवश्य करें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।