फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   vaccination, 128 people, corona virus

128 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का पहला टीका

Mon, 03 May 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
vaccination, 128 people, corona virus
भिवानी। जिला सामान्य अस्पताल के वार रूम में रविवार को 18 वर्ष से ज्यादा के लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाना शुरू हो गया है। पहले दिन 18 से 44 साल तक के 128 लोगों को टीका लगाया गया। युवाओं में भी टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। टीका उन्हीं को लगाया गया, जिन्होंने पहले से ही अपना रजिस्ट्रेशन करवा रखा है। पहले टीके के लिए कोविशील्ड की 10 हजार डोज जिले में पहुंची हैं। हालांकि जिले की ओर से 20 हजार डोज की डिमांड भेजी गई थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आशीष ने बताया कि रविवार को 10 हजार डोज वैक्सीन पहुंची है। पहले दिन वार रूम में 128 लोगों को टीका लगाया गया। अब सोमवार से जिले के 10 अन्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर हर रोज 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीका केवल उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा जिन्होंने सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी का वैक्सीन ही एक उपाय है। हमें जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए। चिकित्सक काफी सावधानी बरतते हुए वैक्सीन लगा रहे हैं। सामाजिक दूरी रखने का ख्याल किया जा रहा था। मेरी सभी लोगों से प्रार्थना है की जो भी 18 से ज्यादा उम्र के हैं, वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनन्य प्रताप सिंह छात्र
कोरोना बहुत खतरनाक हो गया है। हमे जितना जल्दी हो सके अपने नजदीक सेंटर पर जाकर टीका लगवा लेना चाहिए। में हमारे सभी डॉक्टरों को सलाम करता हूं जो इतना वर्क लोड होते हुए भी सावधानी बरतते हुए टीका लगा रहे हैं। मेरी सभी 18 उम्र से ज्यादा के युवा साथियों से अपील है कि जल्द से जल्द टीका लगवाएं।
- अभिषेक बंसल युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed