फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Urine infection is caused by drinking less water

Bhiwani News: पानी कम पीने से हो रहा यूरिन इन्फेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Urine infection is caused by drinking less water
शहर का नागरिक अस्पताल का भवन।
भिवानी। पानी कम पीने की वजह से लोगों में यूरिन इन्फेक्शन (पेशाब में संक्रमण) की समस्या बढ़ रही है। जिला नागरिक अस्पताल व शहर के निजी अस्पतालों में भी पेशाब में संक्रमण के मरीजों में इजाफा हो रहा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जो पेशाब में संक्रमण से परेशान हैं। वहीं गुर्दे की पथरी के मरीज भी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक की मानें तो यूरिन इन्फेक्शन पूरा यूरिन सिस्टम को प्रभावित करता है। संक्रमण किडनी (गुर्दे), मूत्रवाहिनी, मूत्राशय व मूत्र मार्ग को संक्रमित करता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पानी कम पी रहे हैं। इस कारण मरीजों को पेशाब आना बंद हो जाता है। इसकी वजह से गुर्दे में स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है। ये स्टोन फिर यूरिन इंफेक्शन बना देती है।
विज्ञापन

इसकी वजह से पेशाब करते समय मरीजों को जलन या पेट व कमर में दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में चिकित्सक भी मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि यूरिन संक्रमण के मरीजों में बुखार होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द व कमर दर्द के लक्षण मिलते हैं। उन्होंने बताया कि पानी कम पीने की वजह से भी संक्रमण बनने की संभावना बनती है। इसके अलावा पेशाब लंबे समय तक रोक कर रखना भी गुर्दे में पथरी व यूरिन संक्रमण बनने का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पानी कम पीने की वजह से लोगों में यूरिन संक्रमण बनने की संभावना रहती है। इसके अलावा कुछ लोग पेशाब को लंबे समय तक रोक कर रखते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है। पेशाब को रोक कर रखने की वजह से संक्रमण बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए मरीजों को तरल पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में पानी की कमी को पूरा किया जा सकें और संक्रमण से बचा जा सकें।
- डॉ. यतिन गुप्ता, फिजिशियन, जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article