फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Urea fertilizer supply will be monitored, nodal officer appointed

Bhiwani News: यूरिया खाद की आपूर्ति पर रहेगी निगरानी, नोडल अधिकारी नियुक्त

Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Urea fertilizer supply will be monitored, nodal officer appointed

विज्ञापन
भिवानी। जिले में डीएपी और यूरिया खाद की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त साहिल गुप्ता ने सोमवार को बताया कि जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खाद वितरण प्रणाली पर सख्त निगरानी रखने के लिए सभी खंडों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो किसानों की समस्याएं सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करेंगे।

डीसी ने बताया कि खाद की मांग और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा संबंधित खंड तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों की निगरानी में ही खाद की खपत, आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आपूर्ति करने वाली कंपनियों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे ग्राम स्तर तक समय पर खाद पहुंचाना सुनिश्चित करें। सहकारी क्षेत्र के माध्यम से 40 प्रतिशत खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और टैगिंग जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त है। कृषि विभाग को खाद प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। डीसी ने किसानों से अपील की कि यदि उन्हें खाद वितरण से संबंधित कोई भी समस्या हो तो वे तुरंत अपने खंड के नोडल अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




खंडवार नियुक्त किए नोडल अधिकारी

खंडवार नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की सूची 7जारी कर दी गई है। भिवानी ब्लॉक में एसडीएओ संजय कुमार (मो. 8950488352) और तहसीलदार जयबीर सिंह (मो. 9053360651) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बवानीखेड़ा में एसएमएस जय किशन (मो. 9416169313) और नायब तहसीलदार विचित्रानंद (मो. 9467769016), तोशाम में एसएमएस विजय कुमार (मो. 9467610908) और नायब तहसीलदार कृष्ण (मो. 9416103300), कैरू में एसएमएस जय किशन (मो. 9416169313) और नायब तहसीलदार कृष्ण (मो. 9416103300) नोडल अधिकारी होंगे। लोहारू में एसडीएओ ईश्वर सिंह (मो. 9050963170) और नायब तहसीलदार शेखर नरवाल (मो. 9416033135), बहल में एसएमएस राहुल छिल्लर (मो. 8708294414) और नायब तहसीलदार कृष्ण (मो. 9416103300), वहीं सिवानी में एसडीएओ सुभाष चंद्र (मो. 9466246934) और नायब तहसीलदार कृष्ण (मो. 9416103300) को यह जिम्मेदारी दी गई है। किसान खाद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए इन अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed