फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Urban Development Body Department issued orders to DMC to shift dumping yard

Bhiwani News: शहरी विकास निकाय विभाग ने डीएमसी को जारी किए डंपिंग यार्ड शिफ्ट किए जाने के आदेश

Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Body Department issued orders to DMC to shift dumping yard
 दादरी रोड पर गांव हालुवास के समीप मौजूद डं​पिंग यार्ड। 
भिवानी। शहर के दादरी रोड स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से दूर स्थानांतरित किए जाने के संबंध में शहरी निकास विकास विभाग ने भिवानी डीएमससी को आदेश जारी किए हैं। मुख्यालय से जारी हुए आदेशों में डीएमसी को दो दिन में इस संबंध में रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन

दरअसल, दादरी रोड के डंपिंग यार्ड के संबंध में एक अगस्त को भिवानी के भाजपा विधायक ने शहरी निकाय विकास मंत्री से चंडीगढ़ में मुलाकात कर डंपिंग यार्ड को शिफ्ट किए जाने की मांग की थी। विधायक का तर्क था कि दादरी रोड का डंपिंग यार्ड चारों तरफ से घनी आबादी से घिरा है। इस वजह से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है वहीं बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना है। डंपिंग यार्ड पर सूखा कचरा हर समय सुलगता रहता है। इससे उठने वाला धुआं भी आसपास के ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना है। बारिश में डंपिंग यार्ड की बदबू दूर दराज गांवों तक भी पहुंच रही है। इसी वजह से इसे यहां से दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन

वहीं डंपिंग यार्ड शिफ्ट किए जाने की मांग को लेकर चौगामा खाप का ऑटो मार्केट के समीप अनिश्चितकालीन धरना भी चल रहा है। हालांकि नई कंपनी डंपिंग यार्ड पर नया प्लांट स्थापित करने की तैयारी कर चुकी है। कई जनसंगठन भी डंपिंग यार्ड के विरोध में अपने सुर मुखर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने डंपिंग यार्ड की जगह पार्क निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन नगर परिषद अधिकारियों ने इस पर कोई अमल नहीं किया। यहां से डंपिंग यार्ड किसी सुरक्षित जगह ले जाने के लिए विभाग के मंत्री से अनुरोध किया था, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक कदम उठाते हुए डीएमसी को आदेश जारी किया है। अधिकारियों को डंपिंग यार्ड शिफ्ट किए जाने के संबंध में दूसरी जगह का चयन कर इसकी जानकारी दो दिन के अंदर मुख्यालय को देनी होगी। यहां पर पार्क विकसित कराया जाएगा, ताकि आम शहरवासी यहां स्वच्छ वातावरण में सांस ले सकें।
-घनश्यामदास सर्राफ, भाजपा विधायक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article