फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Unbalanced bike collides with tree, uncle dies, nephew seriously injured

Bhiwani News: असंतुलित बाइक पेड़ से टकराई, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 11 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Unbalanced bike collides with tree, uncle dies, nephew seriously injured
भिवानी। असंतुलित होकर बाइक पेड़ से जा टकराई। इसमें चाचा की मौत हो गई वहीं भतीजा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज चल रहा है वहीं जूई कलां पुलिस ने शव का बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव थिलौड़ निवासी रामधारी (60) अपने भतीजे के साथ बाइक पर बैठकर मंगलवार देर शाम को गांव भूंगला से थिलौड़ आ रहा था। जब सुंगरपुर और खारियावास के पास पहुंचे तो अचानक बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इसमें रामधारी को गंभीर चोटें आईं। वहीं भतीजा भी घायल हो गया। रामधारी को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं भतीजे का इलाज चल रहा है। जूई कलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई रामभज ने बताया कि मृतक के बेटे सोमबीर के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed