{"_id":"64aeecd5d0f13fd35901e5d6","slug":"uchanas-team-became-the-winner-by-defeating-milakpur-in-the-night-cricket-competition-bhiwani-news-c-21-hsr1027-176122-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में उचाना की टीम मिलकपुर को हराकर बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में उचाना की टीम मिलकपुर को हराकर बनी विजेता
Wed, 12 Jul 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को ट्राॅफी देते अतिथि।
तोशाम (भिवानी)। गांव खरकड़ी माखवान में मंगलवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मिलकपुर व उचाना की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में उचाना की टीम ने मिलकपुर की टीम को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
मिलकपुर की टीम ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 99 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उचाना की टीम ने आठ ओवर में पांच विकेट गंवाते हुए 102 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मैच में उचाना को आखिरी गेंद पर चार रन की आवश्यकता थी। उचाना टीम के खिलाड़ी अमित मोटा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलवाई।
समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर मास्टर सतबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भी आज अनुशासन में खेलकर हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। कमेटी के सदस्य अजय सिंह नंबरदार, सोमबीर, मनोज कुमार, ढोलू, पायल ने बताया कि सेमीफाइनल का पहला मुकाबला झुप्पा व मिलकपुर के बीच खेला गया। झुप्पा की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट गंवाते हुए 82 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। वहीं, मिलकपुर की टीम ने 6.2 ओवर में आठ विकेट गंवाते हुए 83 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खाबरचा व उचाना की टीम के बीच खेला गया। उचाना की टीम ने पहले खेलते हुए आठ ओवर में सात विकेट गंवाते हुए 113 रन का लक्ष्य खड़ा किया। खाबरचा की टीम इसके जवाब में सात विकेट गंवाते हुए 93 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में उचाना की टीम को प्रथम आने पर एक लाख 21 हजार का नकद इनाम, मिलकपुर की टीम को दूसरे स्थान पर हासिल करने पर 71 हजार रुपये, झुप्पा की टीम को तीसरे स्थान प्राप्त करने पर 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। अनिल झुप्पा को बेस्ट बल्लेबाज, मुकेश खरकड़ी को बेस्ट फील्डर, वार्नर उचाना को बेस्ट कीपर, हुड्डा दिल्ली को बेस्ट गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर उमेश लेफ्टी, कालिया, देवेंद्र पायल, दर्शन नंबरदार, राजेंद्र पटवारी, युद्धवीर चेयरमैन, राजेश सरपंच, कुलदीप पायल, सरपंच झवारी, लक्ष्मणपुरा, कुलदीप पटौदी, नंदी व उमेश मास्टर मौजूद थे।