फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Uchana Mandi team beat Golagarh team by one run in thrilling match

Bhiwani News: रोमांचक मुकाबले में उचाना मंडी की टीम ने गोलागढ़ की टीम को एक रन से हराया

Sun, 02 Jul 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Uchana Mandi team beat Golagarh team by one run in thrilling match
खरकड़ी माखवान में ​स्थित स्टेडियम, जहां पर रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रह
तोशाम (भिवानी)। गांव खरकड़ी माखवान में शनिवार को रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन 12 टीमों ने भाग लिया। तीसरे दिन मैच की शुरुआत लक्ष्मणपुरा सरपंच देवेंद्र सिंह व झांवरी सरपंच राजपाल ने की। प्रतियोगिता के तीसरे दिन उचाना मंडी व खाबरचा गांव की टीमों ने अपना ग्रुप क्लीयर किया। तीसरे दिन उचाना मंडी व गोलागढ़ की टीम के बीच में मैच खेला गया। इसमें उचाना मंडी की टीम ने छह ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोलागढ़ की टीम छह ओवर में तीन विकेट खोकर 54 रन ही बना पाई और इस रोमांचक मैच में एक रन से उचाना मंडी की टीम विजय रही।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य अजय सिंह, सोमबीर, मनोज कुमार, ढोलू पायल ने बताया कि एक मैच माखर झूझनू व काकड़ौली की टीम के बीच खेला गया। माखर झूझनू की टीम ने छह ओवर में छह विकेट गंवाते हुए 76 रन बनाए। जबकि काकड़ौली ने छह ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 66 रन ही बनाए। इसके बाद खबरचा व अजीतपुरा की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें खबरचा की टीम ने छह ओवर में चार विकेट गंवाते हुए 95 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में अजीतपुरा की टीम छह ओवर में नौ विकेट गंवाते हुए 37 रन तक ही पहुंच पाई। प्रतियोगिता के मैच शुरू हाेने से पहले देवेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए कहा कि गांव के युवाओं की यह अच्छी पहल है। पंघाल ने कहा कि खिलाड़ी भी आज अनुशासन में खेलकर हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। खेल शरीर के फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

विजेता को मिलेंगे 1 लाख 21 हजार रुपये का नकद इनाम
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जोरदार उत्साह बना हुआ हैं। प्रतियोगिता में मैच छह-छह ओवर का होना है। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 1 लाख 21 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 71 हजार, तीसरे और चौथे स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11-11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज को 15000 रुपये नकद इनाम व जूसर प्रदान किया जाएगा। वहीं, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed