फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two youths arrested in Dinod with 12.18 grams of heroin.

Bhiwani News: दिनोद में 12.18 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 18 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in Dinod with 12.18 grams of heroin.
भिवानी। एंटी नारकोटिक सेल ने बुधवार को दिनोद के कुसुंबी मोड़ के पास बाइक सवार विक्रम निवासी लोहानी और सिकंदर निवासी कुसुंभी को 12.18 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई जसवंत सिंह ने सूचना के आधार पर दोनों को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर विक्रम के कब्जे से 5.43 ग्राम और सिकंदर के कब्जे से 6.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की बाइक भी कब्जे में ले ली। दोनों के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जाएगी। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि आरोपी विक्रम के खिलाफ थाना पिलानी, राजस्थान में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी एक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed