फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two women workers working in a kiln died due to wall collapse

Bhiwani News: दीवार गिरने से भट्ठे में काम कर रहीं दो महिला मजदूरों की मौत

Sat, 22 Mar 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two women workers working in a kiln died due to wall collapse
भिवानी के मृतक मामले में कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
भिवानी। गांव सांगा रोड स्थित ईंट भट्ठे पर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे दो महिला मजदूरों के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर दोनों महिलाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन की। मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। वहीं, पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


मृतका सुनैना की सास उर्मिला ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। उर्मिला ने बताया कि बिहार के मकसूदपुर निवासी महिला सुनैना (40) व सुबता (44) की रहने वाली थीं। दोनों भिवानी जिले के गांव सांगा स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आई हुई थीं। शनिवार को ईंट भट्ठे पर काम चल रहा था। सुनैना व सुबता ईंट भट्ठे की दीवार के पास बैठी थीं। अन्य मजदूर भी वहीं काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करीब सात फीट ऊंची कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। उनके साथ मौजूद अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। महिला सुनैना व सुबता दीवार के मलबे में दब गईं। अन्य मजदूरों ने दोनों को मलबे से निकाला। इसके बाद, घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें गांव सांगा स्थित ईंट भट्ठे सरसा बाबा वाला पर दीवार के नीचे दो महिलाओं के दबने की सूचना मिली थी। दीवार के नीचे आराम करते समय उनके ऊपर दीवार गिरने से हादसा होने व दो महिलाओं की मौत होने की जानकारी मिली है। मृतक सुनैना की सास उर्मिला के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed