फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two women stole clothes and abandoned the child

Bhiwani News: नेहरू कॉलोनी में कपड़े चोरी कर बच्चे को छोड़ गईं दो महिलाएं

Sun, 11 Aug 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two women stole clothes and abandoned the child
भिवानी के वार्ड नंबर तीन की नेहरू कॉलोनी मुख्य मार्ग पर दो संदिग्ध महिलाएं नेहरू कॉलोनी में कपड
भिवानी। शहर के वार्ड नंबर तीन की नेहरू कॉलोनी मुख्य मार्ग पर दो संदिग्ध महिलाएं देखी गईं। उन पर एक ब्यूटी पार्लर की दुकान से सूट और बच्चा चोरी करने का आरोप है। क्षेत्र की महिलाओं ने जब इन दोनों महिलाओं पर शक किया तो आरोपी महिलाएं अर्धबेहोशी की हालत में एक बच्चे को छोड़कर गाड़ी से भाग गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी में दोनों संदिग्ध महिलाओं की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चा पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

वारदात के बाद वार्ड तीन की महिला पार्षद सोनिका दुग्गल और पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप दुग्गल भी मौके पर पहुंचे। प्रदीप ने बताया कि वह रोडवेज विभाग में भिवानी बस स्टैंड पर बतौर डीआई ड्यूटी दे रहे हैं। शनिवार शाम को वह ड्यूटी से घर लौट रहा थे कि नेहरू कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर के सामने भीड़ जुटी थी। वार्ड तीन से पार्षद उनकी पुत्रवधू सोनिका दुग्गल भी वहां पहुंचीं थीं।
विज्ञापन

लोगों ने उन्हें बताया कि इस ब्यूटी पार्लर पर दो महिलाएं सूट खरीदने के लिए आईं थीं। उनकी गोद में शाॅल में लिपटा हुआ करीब तीन साल का एक बच्चा भी था। खरीद के दौरान दोनों महिलाओं ने दुकान से कुछ सूट भी चोरी किए। बच्चे के बारे में पूछने पर दोनों महिलाएं घबरा गईं और वहां से तेज कदमों से निकलकर भागने लगी। जब लोगों को बच्चा चोरी का शक हुआ तो आसपास की अन्य महिलाएं भी चिल्लाईं। तब दोनों आरोपी महिलाएं बच्चे को रास्ते में ही छोड़कर गाड़ी से भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन महिलाओं के साथ गाड़ी में कोई अन्य व्यक्ति भी था। ये घटना वहां दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। इसमें पहले को कुछ दूर तक महिलाएं बच्चे को कंधे पर उठाकर भागती दिखाई दे रहीं हैं। इसके बाद जब उनसे भागा नहीं गया तो वे बच्चे को वहीं छोड़ गईं।
बच्चा भी अर्धबेहोशी की हालत में था। इससे बच्चे को कुछ सुंघा या खिलाकर अगवा करने का शक जताया गया है। फिलहाल बच्चे के परिजनों का पता नहीं चल सका। इसलिए मौके पर पहुंची सेक्टर 13 पुलिस चौकी की एक टीम बच्चे को साथ ले कई। ब्यूटी पार्लर संचालक नव्या ने इस घटना के बारे में पुलिस चौकी में अपने बयान भी दर्ज कराए हैं।
----------------वर्सन::::
मेरी परिजन नव्या के ब्यूटी पार्लर पर शनिवार शाम दो संदिग्ध महिलाएं सूट खरीदने के लिए आईं थीं। इनमें से एक महिला की गोद में बेसुध बच्चा भी था। ये बच्चा कहीं से अगवा किया गया लग रहा था। दोनों महिलाएं काफी घबराईं हुईं थीं। इसकी सूचना नव्या ने मुझे फोन पर दी थी, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और डायल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई गई, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही दोनों महिलाएं चलीं गईं। -सोनिका दुग्गल, पार्षद वार्ड तीन, भिवानी।


-----------------वर्सन:::::

पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं दिखाई दे रहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने बच्चा बरामद किया है। इस बच्चे के परिजनों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस इन दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुटी है। -सुरेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13 पुलिस चौकी, भिवानी।

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed