फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two roads of Aravalli mountain range closed

अरावली पर्वत श्रृंखला के दो रास्ते बंद किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two roads of Aravalli mountain range closed
एचएसआईडीसी ने 20 साल के लिए खानक के पहाड़ खनन के लिए लीज पर ले रखे हैं। वहीं खानक से ही कुछ रास्ते अरावली पर्वत शृंखला को भी जाते हैं। रविवार को वन विभाग ने उन रास्तों को बंद करवा दिया है। अरावली पर्वत शृंखला में खनन कार्य पर रोक होने के चलते यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के खानक में खनन की अनुमति है, मगर उसके साथ लगती अरावली पर्वत शृंखला में खनन की अनुमति नहीं है। खनन के लिए एचएसआईडीसी ने खानक को 20 साल के लिए लीज पर लिया हुआ है। एचएसआईडीसी ने आगे एक कंपनी को इसे ठेके पर दे दिया है। रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने दो रास्तों पर खाई खुदवाकर उनको बंद कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि ये दोनों रास्ते अरावली पर्वत शृंखला में जाते हैं। इसलिए इनको रोका गया है। वहीं एचएसआईडीसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें कार्रवाई के संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

वर्जन::
मुझे इनके बारे में जानकारी मिली तो दस्तावेज जांचे। उसके बाद पता चला कि ये दोनों रास्ते अरावली पर्वत में स्थित हैं। इसलिए इन रास्तों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयपाल राठी, वन राज्यिक अधिकारी, तोशाम
वर्जन::
हमें इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है। सिर्फ जानकारी मिली है कि दो रास्तों को बंद करवा दिया गया है। हम अपने विभाग के स्तर पर मामले की जांच करेंगे। जांच के आधार पर जो भी चीजें सामने आएंगी, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
- रविंद्र जाखड़, एसडीओ, एचएसआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed