फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two people including a woman committed suicide by jumping in front of a train

Bhiwani News: महिला सहित दो ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Sun, 29 Jun 2025 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 29 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two people including a woman committed suicide by jumping in front of a train
भिवानी। एक महिला और एक पुरुष ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यह घटना ढाणा लाडनपुर और भिवानी रेलवे स्टेशन के बीच रविवार तड़के हुई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र करीब 50 वर्ष और पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी विष्णु ने बताया कि हादसे की सूचना रविवार सुबह मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों ने बठिंडा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की। यह ट्रेन रात करीब 2:15 बजे भिवानी स्टेशन से रवाना हुई थी और घटना लगभग 2:30 बजे हुई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 मीटर तक बिखरे मिले शव के टुकड़े
हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शव के टुकड़े करीब 50 मीटर तक रेलवे ट्रैक पर बिखरे हुए थे। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि दोनों अचानक पटरी पर आ गए और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed