फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two people die in corona, 28 new corona positive found, doctors, sampling

नर्सिंग छात्रा और बुजुर्ग महिला की मौत, तीन चिकित्सकों सहित 28 नए संक्रमित

Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
two people die in corona, 28 new corona positive found, doctors, sampling
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव की मौत की सूचना आई। जिनमें एक तो महज 21 वर्ष की नर्सिंग छात्रा थी। हालांकि छात्रा को शुगर, लीवर संबंधित समस्या भी थी। इसके अलावा 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा। अब तक जिले में 151 कोरोना संक्रमित की मौत हो चुकी है। महिला को भी शुगर, बीपी की समस्या थी। इससे ज्यादा गंभीर विषय है कि तीन चिकित्सकों समेत करीब सात विद्यार्थी, कुछ दुकानदार है। शनिवार को 28 संक्रमित सामने आए। जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 193 तक पहुंच गया है। अब तक जिले में 6650 कोरोना पॉजिटिव सामने आ चुके हैं, जिनमें से 6306 ठीक हो चुके हैं। शनिवार को भी 971 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम
जिले के गांव प्रहलादगढ़ की महज 21 वर्षीय नर्सिंग छात्रा कोरोना व अन्य बीमारियों से जिंदगी की जंग हार गई। छात्रा कोशुगर, लीवर संबंधित समस्या थी। उसे परिजनों ने पांच अप्रैल को दिल्ली आर्मी अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। आठ अप्रैल को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया। दिल्ली में ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शुगर, बीपी आदि बीमारियों से भी जूझ रही थीं बुजुर्ग
तोशाम क्षेत्र के गांव धारवानवास वासी 68 वर्षीय महिला भी कोरोना व अन्य बीमारियों से जिंदगी की जंग हार गई। महिला को शुगर, बीपी और हर्निया की समस्या थी। उन्हें छह मार्च को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 18 मार्च को हर्निया का ऑपरेशन हुआ। 30 मार्च को छुट्टी मिल गई। मगर तबीयत बिगड़ने पर एक अप्रैल को दोबारा दाखिल करवाया गया। सात को उनका कोरोना टेस्ट हुआ और आठ को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौ अप्रैल को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चिकित्सक, दो स्वास्थ्यकर्मी, सात विद्यार्थी, तीन दुकानदार समेत 28 पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग पहले ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा और पिछले तीन दिन में तीन चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। शनिवार को भी तीन चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें दो सरकारी अस्पताल से है। इनमें बवानीखेड़ा अस्पताल से 29 वर्षीय चिकित्सक जो कि सेक्टर 13 में रहते है और वहां दो दिन पहले पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक के संपर्क में आए है। इनके अलावा सामान्य अस्पताल से ही एक चिकित्सा अधिकारी पॉजिटिव मिले। चिड़ियाघर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल से एक मेडिकल ऑफिसर पॉजिटिव मिले वहीं ईएसआई अस्पताल की एक महिला कर्मचारी पॉजिटिव मिली। विद्यार्थियों की बात करें तो बजरंग बली कॉलोनी से 13 वर्षीय बच्चा, सांगवान गांव से 14 वर्षीय छात्रा, ढाणीमाहू से 18 वर्षीय छात्र, जीतवानवास से 13 वर्षीय छात्रा, भानगढ़ से 26 वर्षीय युवती, लेघा भानान से 12 वर्षीय छात्र, भारत नगर से 13 वर्षीय वर्षीय छात्रा पॉजिटिव मिले है। 73 वर्षीय एक भाजपा नेता, 60 वर्षीय समाजसेवी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा टिटानी गांव में 25 वर्षीय हरियाणा पुलिस का एएसआई जो कि जुलाना में कार्यरत है, सिवानी से 70 वर्षीय फल विक्रेता, 53 वर्षीय रोडी-क्रशर विक्रेता दुकानदार, सामान्य अस्पताल के सामने दवा दुकान चलाने वाले 44 वर्षीय दुकानदार, मानहेरू, विकास नगर, बवानीखेड़ा से एक-एक महिलाएं पॉजिटिव मिली है।

वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी सावधानी बरते। जहां तक संभव न हो घर से बाहर खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाए। साबुन से बार-बार हाथ धोये और मास्क लगाकर रखें। सुरक्षा में ही बचाव है। इससे स्वयं की भी सुरक्षा होती है और अपनों व अन्य की भी।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed