फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two people die in corona, 15 new positive found, doctors

कोरोना से दो की मौत, 15 नए संक्रमित मिले

Tue, 15 Jun 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
two people die in corona, 15 new positive found, doctors
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण से सोमवार को दो की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 629 पहुंच गया है। सोमवार को संक्रमण के 15 नए मामले मिले हैं, वही 36 संक्रमित ठीक हो गए। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल 141 सक्रिय केस हैं। जिनमें से शहरी क्षेत्र से 41 और ग्रामीण क्षेत्र से 100 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सोमवार को 680 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है, जिनकी रिपोर्ट मंगलवार दोपहर तक आएगी। वही जिले में कोरोना जांच के 300 सैंपल लंबित है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बामला से 61 वर्षीय महिला और जैन चौक से 81 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार कोविड-19 सुरक्षा नियमों के अनुसार करवाया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की छूट का सतर्कता से पालन करे
स्वास्थ्य विभाग की टीम का जागरूकता अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। जिले में पिछले दिनों में कोरोना संक्रमण के नए मामलों के साथ- साथ मौत के आंकड़ा में भी गिरावट आई है। साथ ही लोगों का कोरोना संक्रमण से सावधानी रखना सार्थक रहा। सरकार द्वारा लॉकडाउन में छूट दी गई है। सोमवार से बाजार में भी सम और विषम नियमों को बंद कर दिया है। अब सभी दुकानें खुली रहेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एमएसएस का प्रयोग करना जरूरी है यानि मास्क, सामुदायिक दूरी और सैनिटाइजर। सभी दुकानदार अपनी दुकानों में सामुदायिक दूरी के गोले बनाए और सैनिटाजर का प्रयोग करे। साथ ही हर ग्राहक के लिए मास्क अनिवार्य कर दे। ताकि संक्रमण का खतरा कर रहे। वही ग्राहक भी बेवजह बाजार में न घूमे। अपना जरूरी सामान लेकर घर जाए। साथ ही कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और अन्य को भी जागरूक करें। जागरूकता के माध्यम से ही इस महामारी से विजय पाई जा सकती है।
विज्ञापन

सीएचसी अनुसार कोरोना संक्रमण की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 13
कैरू 15
लोहारू 19
मानेहरू 12
मीरान 18
तोशाम 15
जमालपुर 08
ब्लैक फंगस ग्रस्त एक केस ठीक, 14 सक्रिय केस
भिवानी। जिले में ब्लैक फंगस के कहर से तीन दिन से शांति बनी हुई है। सोमवार को ब्लैक फंगस ग्रस्त एक केस ठीक हुआ है, जोकि रोहतक के निजी अस्पताल में उपचाराधीन था। सोमवार को ब्लैक फंगस का न कोई नया केस आया और न ही किसी की मौत हुई है। जिले में फंगस के कुल 42 मामले सामने आ चुके है, जिनमें से 13 की मौत हो चुकी है और 15 ठीक हो चुके है। जिले में ब्लैक फंगस के फिलहाल 14 सक्रिय केस हैं। जोकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक और गुरुग्राम व हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
कोरोना संक्रमण के जिले में फिलहाल 141 सक्रिय केस हैं। इनमें 92 केस होम आइसोलेट और 49 अस्पताल में उपचाराधीन हैं। होम आइसोलेट संक्रमितों की देखभाल और फीडबैक के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आम जन से अपील है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed