फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two lakh rupees stolen from bike's trunk

Bhiwani News: बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये चोरी

Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from bike's trunk
भिवानी। स्थानीय वैश्य महाविद्यालय के समीप सड़क पर वाहनों के जाम में फंसे एक बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये चोरी मामला सामने आया है। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने बताया कि

पशु अस्पताल से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद 31 मई की दोपहर करीब ढाई बजे वह दीपक को अनाज मंडी छोड़ने जा रहा था। जब उनकी बाइक वैश्य कॉलेज चौक के समीप पहुंची तो वहां वाहनों का जाम लगा था। जाम देखने के लिए वह बाइक से नीचे उतरे थे इसी दौरान उसकी बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये चोरी हो गए। उसने डिक्की में पांच सौ के नोटों की चार गड्डी एक थैले के अंदर बांधकर रखी थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रुपये चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed