{"_id":"68cdaf4a9e329163ea03af02","slug":"two-labourers-from-up-travelling-to-a-brick-kiln-in-nalwa-hisar-were-hit-by-a-tractor-and-died-bhiwani-news-c-21-hsr1034-713427-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यूपी से हिसार के नलवा में ईंट भट्ठे पर जा रहे दो मजदूरों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यूपी से हिसार के नलवा में ईंट भट्ठे पर जा रहे दो मजदूरों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मामले में कार्रवाई करते पुलिस जांच अधिकारी।
भिवानी। हिसार के नलवा स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे दो प्रवासी मजदूरों की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा वीरवार रात करीब आठ बजे कस्बा मुंढाल के समीप नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामपुर कटरा निवासी 49 वर्षीय कल्याण और 42 वर्षीय भूदेव के रूप में हुई है। दोनों के शवों का शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, मृतकों के परिजनों के बयान पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर कटरा से कुछ प्रवासी परिवार हिसार के नलवा ईंट भट्ठा पर मजदूरी के लिए जा रहे थे। दो ट्रैक्टरों में उनका सामान रखा हुआ था और एक ट्रैक्टर दूसरे को टोचन कर हाईवे पर चल रहा था। इसी दौरान कल्याण और भूदेव तेल की जांच के लिए ट्रैक्टर से उतरकर पीछे खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे तीसरे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों ट्रैक्टर के नीचे कुचले गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 16 महिलाएं, बच्चे और अन्य परिवारजन भी सवार थे, जो सुरक्षित बच गए। इस बारे में जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुंढाल के समीप नेशनल हाईवे पर वीरवार देर रात आठ बजे सड़क हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत की सूचना मिली थी। दोनों शवों का शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संंबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
कल्याण सात तो भूदेव छह बच्चों का पिता
सड़क हादसे में मृतक कल्याण सात बच्चों का पिता था जबकि भूदेव के छह बच्चे हैं। दोनों अपने परिवारों को लेकर नलवा ईंट भट्ठे पर जा रहे थे कि बीच रास्ते हुए इस हादसे ने उनके परिजनों को जिंदगीभर का गम दे दिया। हादसे ने उनके बच्चों को अनाथ कर दिया।