{"_id":"6a4ea9ce2c42b6a6e70be0b6","slug":"two-including-the-prime-accused-in-the-murder-case-apprehended-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153612-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हत्या का मुख्य आरोपी सहित दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हत्या का मुख्य आरोपी सहित दो काबू
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में रवि हत्याकांड मामले में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी दीपक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा किया कि रंजिश के चलते उसने रवि को खेत में बुलाया था। वहां साथियों संग मिलकर कमरे में बंधक बनाकर डंडों से उसकी पिटाई की गई। अधमरी हालत में उसे बाहर फेंक दिया गया था।
थाना सदर के उपनिरीक्षक सतपाल ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक को बुधवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त अन्य तथ्यों को भी खंगालने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी दीपक और अफरीदी गांव दिनोद के ही रहने वाले हैं। गांव दिनोद निवासी जनेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 6 जुलाई को आरोपी दीपक ने उनके बेटे रवि को फोन कर अपने खेत में बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दीपक और उसके अन्य साथियों ने रवि के साथ डंडों से मारपीट की।
कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के भाई ने सूचना दी कि रवि घायल अवस्था में दीपक के खेत में पड़ा है। इसके बाद परिजन रवि को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान 7 जुलाई को रवि की मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी अफरीदी को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। मुख्य आरोपी दीपक का एक दिन का पुलिस रिमांड पुलिस को सौंपा गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि उसने पुरानी रंजिश के चलते रवि को फोन कर अपने खेत में बुलाया था। वहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डंडों से मारपीट की।