फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two-day Birdie Badminton Championship to be held on the 13th and 14th

Bhiwani News: दो दिवसीय बर्डी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 13 व 14 को

Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 11 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two-day Birdie Badminton Championship to be held on the 13th and 14th

विज्ञापन
भिवानी। रोहतक गेट के नजदीक बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन एरिना में 13 और 14 दिसंबर को बर्डी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में अंडर-11 से लेकर अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कोच महेश शर्मा ने बताया कि सभी मैच फेदर शटल से खेले जाएंगे। प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 7100 रुपये और प्रोफेशनल किट बैग तथा द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये और टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि मैचों को दो दिनों में विभाजित किया गया है ताकि सुचारू रूप से खेल संपन्न हो सके। पहले दिन 13 दिसंबर को अंडर-11 और अंडर-13 वर्ग के मुकाबले होंगे जबकि दूसरे दिन, 14 दिसंबर को अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मैच का प्रारूप 15 अंकों के 3 सेट का होगा और खिलाड़ियों की आयु बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये रखा गया है और यह टूर्नामेंट विशेष रूप से लड़कों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी 11 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए शुभम शर्मा से मोबाइल नंबर 9138498898 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed