फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two corona positive women die

दो और कोरोना संक्रमित महिलाओं ने तोड़ा दम

Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
two corona positive women die
डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब गंभीर होने के साथ-साथ जानलेवा बनता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित दो महिलाओं ने हिसार के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें शहर के डोबी तालाब क्षेत्र से 51 वर्षीय महिला के अलावा सिवानी से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला है। दोनों ही बीमार थी। फिलहाल कोविड-19 नियमानुसार शवों का अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। कोरोना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि औसतन हर दूसरे-तीसरे दिन कोई न कोई संक्रमित अपनी जान गवां रहा है। गंभीर बात यह है कि इनमें ज्यादातर बुजुर्ग हैं।
विज्ञापन

चार दिन के इलाज के बाद तोड़ा दम
शहर के डोबी तालाब क्षेत्र के सैनी मोहल्ला वासी 51 वर्षीय महिला को 20 सितंबर को बीमारी के चलते हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 20 को ही कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। हालात में सुधार न होने पर एक अन्य अस्पताल भेजा गया, जहां 23 सितंबर की सुबह करीब 06:48 पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने भिवानी में अंतिम संस्कार की इच्छा जताई। जिसके बाद देर शाम कोविड-19 नियमानुसार अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी महिला के घर पहुंची और संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए साथ लिए।
विज्ञापन

सिवानी की बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
महिला की मौत का दूसरा मामला सिवानी का है। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को बुखार की शिकायत हुई थी। जिसके बाद 18 सितंबर को महिला को सिवानी के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर महिला को 21 सितंबर को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 सितंबर की रात करीब सवा 10 बजे उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची और संपर्क में आए करीब 11-12 परिजनों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 नए केस आए सामने, 60 ने दी कोरोना को मात
भिवानी जिले में मंगलवार रात को 17 और बुधवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बुधवार को 60 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। 17 में से दो रामगंज मोहल्ला से 13 वर्षीय बच्ची व 40 वर्षीय महिला है। सिविल सर्जन कार्यालय से 47 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 27 वर्षीय व्यक्ति, जमाई रोड से 30 वर्षीय महिला, बाग कोठी से तीन केस 37 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर व 16 वर्षीय किशोरी,बैंक कॉलोनी से दो 22 वर्षीय युवक और 58 वर्षीय महिला, हालुवास से 55 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर13 से 56 वर्षीय व्यक्ति, 29 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक शामिल है। इनके अलावा दुर्गा कॉलोनी से 29 वर्षीय व्यक्ति, कृष्णा कॉलोनी से53 वर्षीय व्यक्ति, बहल से 32 वर्षीय युवक शामिल है। अब तक जिले में कुल 2510 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 2124 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 359 एक्टिव केस है। बुधवार को भी 500 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed