{"_id":"6a3ecf2697ce5504bf0e5557","slug":"two-buses-will-depart-from-bhiwani-on-the-30th-for-the-closing-ceremony-of-the-save-the-farms-campaign-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153112-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह के लिए भिवानी से 30 को रवाना होंगी दो बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह के लिए भिवानी से 30 को रवाना होंगी दो बसें
विज्ञापन
भिवानी। खेत बचाओ अभियान के राष्ट्रीय समापन समारोह में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी से 30 जून की सुबह सात बजे दो बसें बावल के लिए रवाना होंगी। यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. रविंद्र सिंह ढिल्लो ने दी।
उन्होंने बताया कि देशभर में एक जून से चल रहे खेत बचाओ अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर समापन 30 जून को हरियाणा के बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में होगा। समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल तथा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
डॉ. रविंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि पहली बस के प्रभारी डॉ. ममता फौगाट और डॉ. रविंद्र दुहन होंगे जबकि दूसरी बस की प्रभारी डॉ. योगिता और डॉ. करिश्मा नंदा होंगी। कृषि विश्वविद्यालय के विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश कौशिक ने किसानों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि समापन समारोह में आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि उपकरणों तथा उन्नत फसलों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।