{"_id":"66fc2070c49f05d427089908","slug":"two-booking-counters-will-be-increased-at-bhiwani-railway-station-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-123824-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगे दो बुकिंग काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगे दो बुकिंग काउंटर
Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 01 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन करवाते यात्री।
भिवानी। त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर कर ली हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अतिरिक्त तौर पर दो टिकट बुकिंग काउंटर और बढ़ा रहा है। इससे यात्रियों को टिकट लेने के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
बता दें कि नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। नवरात्र के बाद दशहरा और हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली पर लोगों का काफी आवागमन होगा। इसमें सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बसों के साथ ट्रेनों पर भी दबाव बढ़ेगा। क्योंकि लंबी दूरी के लिए यात्री ट्रेन से सफर को ज्यादा महत्व देते हैं।
हर कोई त्योहार अपने के साथ मनाना चाहता है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आए हुए श्रमिक या फिर यहां पर काम कर रहे लोग घर पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। दूसरा व्यापारी वर्ग भी सामान के लिए आवाजाही ट्रेन से ही ज्यादा करते हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में स्टेशन पर भीड़ न बढ़े और टिकट वितरण का कार्य आराम से हो इसके लिए दो अतिरिक्त टिकट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन टिकट भी ले सकते हैं यात्री
दो अतिरिक्त टिकट काउंटर के साथ यात्रियों के पास टिकट लेने के लिए दो मशीन भी लगी हैं। इसके अलावा यूटीएस एप से भी टिकट अनारक्षित टिकट ले सकते हैं। हालांकि एप के माध्यम से टिकट लेने के बारे में अभी ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। लोग अक्सर स्टेशन पर जाकर ही टिकट लेने को प्राथमिकता देते हैं। जिसके कारण स्टेशन पर धक्कामुक्की की स्थिति पैदा हो जाती है। दो अतिरिक्त टिकट काउंटर लगने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
फिलहाल दो टिकट काउंटर हैं स्टेशन पर
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर फिलहाल दो टिकट काउंटर काम कर रहे हैं। इनसे यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में दैनिक यात्रियों के अलावा अन्य लोग भी यात्रा करते हैं। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली की तरफ जाने वाले लोगों की होती है। इसके अलावा यहां से प्रमुख लाइन रेवाड़ी और हिसार की है। इन दोनों रूट पर भी यात्रियों की अच्छी खासी संख्या रहती है।
लंबी दूरी की भी चलती हैं ट्रेन
भिवानी स्टेशन से लंबी दूरी की भी कई ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं। जिनमें भटिंडा से चलकर यूपी के गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम के अलावा कालिंदी एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेन त्रिपुरा सुंदरी भी है। इन ट्रेनों में काफी लोग यात्रा करते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ जाने वाली एकता एक्सप्रेस, सप्ताह में चार दिन चलने वाली अजमेर-अमृतसर के अलावा दैनिक ट्रेनें भी चलती हैं।
त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त बुकिंग काउंटर और बनाए जाएंगे। इसके लिए दो अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। - कामिनी चौहान, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी।