फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Two bikes collide, old man dies

Bhiwani News: दो बाइकों की टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Sun, 22 Sep 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, old man dies
भिवानी। गांव टिटानी और हेतमपुरा के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक चालक बुजुर्ग की मौत हो गई। जूईकलां पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इस संबंध में आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव शिमलीवास निवासी नवीन ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी का काम करता है। वे दो भाई-बहन हैं। गत 20 सितंबर को उनके पड़ोसी अजय की बाइक लेकर उसका पिता सुखबीर अपने किसी निजी कार्य से भिवानी जा रहा था। जब वह टिटानी से हेतमपुरा के बीच पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके पिता को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं इसकी जानकारी परिजनों को भी मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। जूईकलां पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई बिजेंद्र सिंह ने शव का शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे नवीन की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed