फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two arrest, loot, police

भैंस व्यापारी से पैसे छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
two arrest, loot, police
सीआईए टीम ने भैंस व्यापारी से पैसे छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव जाटूलुहारी निवासी युवक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 48 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट की वारदात की थी। इसी मामले में सदर पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए की टीम ने भैंस व्यापारी से नकदी व मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पांच आरोपियों की भूमिका सामने आई है। जिसमें तीन आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी में जुटी है।
विज्ञापन

गांव जाटूलुहारी निवासी भैंस व्यापारी प्रवीण कुमार गत 13 नवंबर की अपने गांव से मंढाणा होते हुए अप्रोच रास्ते से तिगड़ाना जा रहा था। प्रवीण को तिगड़ाना में भैंस खरीद के लिए 48 हजार रुपये देने थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक को तीन अन्य बाइक सवार युवकों ने हथियार के बल पर रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसकी जेब से 48 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। प्रवीण की शिकायत पर सदर पुलिस थाने में नकदी व मोबाइल स्नेचिंग का केस भी दर्ज हुआ था। इसी मामले की जांच सीआईए टीम के पास पहुंची। सीआईए टीम के सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने भैंस व्यापारी से लूट मामले में दो युवकों को पकड़ा। जिनकी पहचान गांव मोठ राघडान निवासी पवन व तिगड़ाना वासी अंकुश उर्फ मनीष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पहले ही लगी थी पैसे लेने आने की भनक, तभी बनी थी लूट की योजना
पुलिस पूछताछ में अब तक यह भी सामने आया है कि प्रवीण जब पैसे लेकर तिगड़ाना जा रहा था तो इसकी भनक आरोपियों को पहले से ही लग चुकी थी। क्योंकि प्रवीण ने गांव जाटूलुहारी से बाइक पर रवाना होने से पहले तिगड़ाना में किसी व्यक्ति से फोन पर आने की सूचना दी थी। प्रवीण अक्सर तिगड़ाना में एक व्यक्ति से संपर्क में भैंसों की खरीद फरोख्त के लिए रहता था। उससे पहले भी कई बार भैंस खरीद करवाई और पैसे लेकर आता जाता रहा था। बदमाशों को इसकी भनक लगने के बाद ही तिगड़ाना पहुंचने से पहले ही उसे रास्ते में लूट की योजना बनाई गई थी। जिसे अंजाम भी दिया और फिर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैंस व्यापारी प्रवीण से हुई स्नेचिंग वारदात में पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। दो की गिरफ्तारी हो चुकी है और इन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जबकि तीन आरोपियों को भी पुलिस जल्द काबू कर पूरे प्रकरण का खुलासा कर देगी।
- योगेश कुमार, इंचार्ज सीआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed