{"_id":"657dddb859f9fa6a0209c957","slug":"two-accused-of-committing-six-theft-incidents-in-the-district-arrested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-10274-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में छह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में छह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 Dec 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी । पुलिस
भिवानी। जिले में छह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिस दौरान आरोपियों से 94 हजार रुपये की नकदी और दो सोने की तबीजी बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जिले में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ने के पुलिस को सख्त निर्देश दिए हुए हैं। शहर थाना पुलिस ने उत्तम नगर में घर में चोरी के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल किया। अनाज मंडी पुलिस चौकी के मुख्य सिपाही उधम सिंह ने 14 दिसंबर को घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जिन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपियों की पहचान हिमांशु वासी देवसर व प्रीतम वासी देवसर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से 94 हजार की नकदी और दो सोने की तबीजी बरामद की।
पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की तो उत्तम नगर कॉलोनी के घर के अलावा बापोड़ा, ढाब ढाणी, लोहानी, नंदगांव व बजीना के घरों से चोरी की वारदातें भी आरोपियों ने कबूली। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुआ है।