{"_id":"6755ec7ac192cd5df70d9a14","slug":"two-accused-arrested-in-theft-case-from-temple-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-126858-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मंदिर से चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मंदिर से चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Dec 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सिवानी पुलिस ने मंदिर से चांदी का मुकुट व छत्र चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिवानी पुलिस थाना में मोहिला निवासी रमेश ने शिकायत दी थी। इसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उनके प्लाॅट में मंदिर बना हुआ है। गत सात नवंबर की दोपहर के समय चोर मंदिर से चांदी का मुकुट व छत्र चोरी कर ले गए। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। सिवानी पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने मंदिर से मुकुट व छत्र चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप व विक्रम निवासी लांधड़ी जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी नशा करने के आदी हैं। अपने नशा की पूर्ति के लिए मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
नवनियुक्त थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार
तोशाम। तोशाम थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी उग्रसेन ने कार्यभार संभालने के बाद बीट अधिकारियों की विशेष बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने जहां लंबित केसों का शीघ्र निपटान करने के आदेश दिए, वहीं उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखने के भी आदेश दिए। निवर्तमान थाना प्रभारी मदन सिंह का तबादला पुलिस लाइन भिवानी कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने सभी बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस के सहयोग से गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के लिए हिदायतें दी। उन्होंने बताया कि किसी भी गांव में चोरी की घटना न घटे, इस की दृष्टि से बीट अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की अहम बैठक बुलाकर गांव में ठीकरी फहरा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे।
किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होनी चाहिए
थाना प्रभारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जिला पुलिस कप्तान के सख्त आदेश है कि क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होनी चाहिए, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखें। अगर किसी भी क्षेत्र में नशे आदि की बिक्री होती है तो उस क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नशों के बचाव को लेकर समय-समय पर अपने क्षेत्रों में विशेष सभाएं करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ऐसी असामाजिक बुराई से बचाया जा सके और जो युवा नशे में संलिप्त है, उसे मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस बैठक के दौरान उन्होंने सभी बीट अधिकारियों के लंबित मामलों को लेकर विशेष समीक्षा की और इन मामलों के निपटान करने के आदेश भी दिए।